Hair Care Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगा बालों के रूखे होने का डर, अपनाएं ये कारगर उपाय

Updated:
विज्ञापन
how to prevent hair from getting dry in winters

how to prevent hair from getting dry in winters

Hair Care Tips: अगर सर्दियों के इन दिनों में आपके बाल भी रूखे और बेजान हो जाते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लुक उपाय बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दियों का मौसम आ चुका है और अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आया है. सर्दियों के इन दिनों में स्किन और बालों से जुड़ी समस्याओं से हम सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं. त्वचा का ख्याल तो हम किसी तरह रख लेते हैं लेकिन, बालों का सही तरीके ���े ख्याल रखने से चूक जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल सर्दियों के इन दिनों में रूखे और बेजान हो जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस तरह की किसी भी समस्या से अपने बालों को बचाकर रख सकेंगे. चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मॉइस्चराइजिंग का रखें ख्याल

सर्दियों के दिनों में हमारे बाल काफी जल्दी और जरूरत से ज्यादा रूखे हो जाते हैं. यहीं कारण है कि इन दिनों में हमें अपने बालों के मॉइस्चर का ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत पड़ती है. बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप तेल या फिर एक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. कोशिश करें कि आप जिस भी तेल या फिर क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं वह पूरी तरह से नेचुरल हो और उसमें हार्मफुल केमिकल न हों.

बालों की देखभाल से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Hair Care Tips: गंजे सिर पर भी अब उग आएंगे बाल, इस तरह करें नारियल तेल का इस्तेमाल

Also Read: Hair Care Tips: बालों को सफेद होने से रोकना अब और भी आसान, जानें क्या है तरीका

कंडीशनिंग का रखें ख्याल

सर्दियों के इन दिनों में हमें अपने बालों की कंडीशनिंग का भी सही तरीके से ख्याल रखना चाहिए. बालों को रूखा होने से बचाकर रखने के लिए हफ्ते में दो बार डीप कंडीशनिंग करें.

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

अगर आप अपने बालों को रूखा होने से बचाकर रखना चाहते हैं तो उसे अंदर से मॉइस्चराइज्ड रखना भी काफी जरूरी हो जाता है. सर्दियों के इन दिनों में भले ही आपको पानी पीने की इच्छा न हो लेकिन फिर भी अगर आप अपने बालों की केयर करना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए.

स्टीम लेना फायदेमंद

बालों को रूखा होने से बचाने के लिए आपको स्टीम की मदद लेनी चाहिए. जब आप स्टीम या फिर भाप लेते हैं तो आपके बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं और उसे जरूरी मॉइस्चर मिल जाता है. बालों में स्टीम लेने के लिए आपको शावर कैप लगा लेना है और उसके ऊपर से तौलिया लपेट लेना है.

Also Read: Hair Care Tips: देखते ही देखते हो जाएंगे गंजे, भूलकर भी बालों पर न करें इन ऑइल्स का इस्तेमाल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola