Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes: वाहेगुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह…गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर यहां से दें बधाई संदेश
Guru Gobind Singh Birthday 2021, Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes, Photos, Gifs, status: गुरु गोबिंद सिंह जी को एक महान स्वतंत्रता सेनानी और कवि भी माना जाता है। इनके त्याग और वीरता की आजतक मिसाल दी जाती है. हिन्दी कैलेंडर के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब में हुआ. धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. सिख समुदाय के लोग इसे गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के रुप में मनाते हैं. आज के दिन सिख समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं. इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है। अरदास, भजन, कीर्तन के साथ लोग माथा टेकते हैं. गुरु गोबिंद सिंह जी के लिए यह शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं, सवा लाख से एक लड़ांऊ? उनके अनुसार शक्ति और वीरता के संदर्भ में उनका एक सिख सवा लाख लोगों के बराबर है. कोरोना काल के कारण इस साल लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया जा रहा है, ऐसे में आप सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई संदेश भेज सकते हैं. यहां से भेजे अपने प्रियजनों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के बधाई संदेश
वाहे गुरु का मिले आशीष

वाहे गुरु का आशीष सदा मिले
ऐसी है कामना मेरी
गुरु की कृपा से आएगी
घर-घर में खुशहाली
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021: खालसा पंथ के संस्थापक को शत्-शत् नमन

दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना: दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, भेद और दंड का सहारा लें.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021: काम में खूब मेहनत करें

गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा है, काम में खूब मेहनत करें,
काम को लेकर कोताही न बरतें. दिल लगाकर काम करें.
Guru Gobind Singh Thoughts: भगवान तक पहुंचने के लिए प्रेम ही एक माध्यम है..

गुरु गोविंद सिंह ने हमेशा यह उपदेश दिया कि
भगवान तक पहुंचने के लिए प्रेम ही एक माध्यम है,
तो चलिए उनके कहे शब्दों का अनुसरण करके उनका जन्मदिन मनाएं..
हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021: खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की..

खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की
354वीं जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं!
Guru Gobind Singh Jayanti Wishes 2021: गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे..

गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन मुझे जग से कौन तार.
आप ही है वो जो लोगों को,
करा दे खुशियों के वारे न्यारे.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए