ePaper

Good Luck At Home : घर में यहां रखें कान्हा का मोर पंख, खिंची चली आएगी मां लक्ष्मी

Updated at : 30 Jan 2025 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Good Luck At Home

Good Luck At Home

Good Luck At Home : यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली और लक्ष्मी का वास हो तो कान्हा का मोर पंख अपने घर के सही स्थान पर रखें और देखिए कैसे आपके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है.

विज्ञापन

Good Luck At Home : कान्हा का मोर पंख न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह घर में सुख, समृद्धि और धन का आशीर्वाद लाने का भी एक विशेष उपाय माना जाता है. मोर पंख का विशेष महत्व माना जाता है और इसे शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी कहा जाता है. अगर आप चाहते हैं कि घर में लक्ष्मी का वास हो और धन की कमी न हो तो कान्हा का मोर पंख सही स्थान पर रखने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

कहां रखें मोर पंख

  • पूजा घर में : कान्हा के मोर पंख को पूजा घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है. यह न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.
  • वास्तु के अनुसार: मोर पंख को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि के लिए उत्तम मानी जाती है. इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं.
  • मूलाधार चक्र पर: यदि आप ध्यान और साधना करते हैं तो मोर पंख को अपने पूजा स्थल या अपने कमरे में रखें. जहां आप ध्यान करते हों. यह आपके मानसिक शांति और समृद्धि की दिशा में मदद करेगा.

कान्हा के मोर पंख का महत्व

मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर में रखने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है. यह पंख नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायक होता है.

Also Read : Vastu Tips of Marriage: शादी में आ रही अड़चनें अपनाएं ये ट्रिक्स, होगी चट मंगनी पट ब्याह

Also Read : Vastu Tips: धन की समस्या जल्द होगी खत्म अपनायें यह ट्रिक्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola