Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता! देखें आज सोने का भाव

Gold Silver Price: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की विशेष महत्व माना गया है. इस दिनों सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. हर साल जहां फेसटिवल आते ही सोना चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की जाती रही है वहीं इस साल यानी 2022 में सोने-चांदी के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है.
Gold Silver Price: देश भर में फेस्टिवल को लेकर (Festive Season in India) धूम मची हुई है. कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से त्योहारों की रौनक में कमी आई थी, लेकिन इस साल पहले की तरह लोग धनतेरस (Dhanteras 2022), दिवाली (Diwali 2022) और भैया दूज (Bhai Dooj 2022) मनाने के लिए तैयार है. वहीं त्योहार को लेकर जमकर शॉपिंग भी की जा रही है.
हिंदू शास्त्रों के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की विशेष महत्व माना गया है. इस दिनों सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. हर साल जहां फेसटिवल आते ही सोना चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की जाती रही है वहीं इस साल यानी 2022 में सोने-चांदी के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है. सोने के प्राइस में 682 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Weekly Price) और चांदी की प्राइस में 1,863 रुपये प्रति किलो (Silver Weekly Price) की गिरावट देखी गई है.
सोना को बेहद खास कमोडिटी माना जाता है. ऐसे में आजकल फेक ज्वैलरी की मार्केट में धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. इसे लेकर ISO (Indian Standard Organization) ने लोगों को सोना खरीदने से पहले हॉलमार्क जरूर चेक करने की सलाह दे रहे हैं. बताएं आपको कि हॉलमार्क के जरिए आप असली और नकली सोने के बीच का फर्क कर पाएंगे. इसके साथ ही बताएं आपको कि 18 कैरेट पर 750 लिखा रहेगा, 21 कैरेट पर 875, 23 कैरेट पर 958 और 24 कैरेट सोने के पर 999 लिखा रहता है.
Also Read: Diwali 2022: धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक 5 दिवसीय उत्सव की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त नोट कर लें
इस खबर से धनतेरस पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों में खुशी है. अगर आप भी सोना खरीदने सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए अच्छा है. क्योंकि फिलाहल सोने चांदी के दाम में पहले के मुकाबले कम प्राइस हैं.
1 gram ₹4,642 ₹4,646 ₹-4
8 gram ₹37,136 ₹37,168 ₹-32
10 gram ₹46,420 ₹46,460 ₹-40
100 gram ₹4,64,200 ₹4,64,600 ₹-400
शहर 22 कैरेट 24कैरेज आज
चेन्नई ₹47,050 ₹51,310
मुंबई ₹46,420 ₹50,640
दिल्ली ₹46,570 ₹50,790
कोलकाता ₹46,420 ₹50,640
बेंगलुरू ₹46,470 ₹50,710
हैदराबाद ₹46,420 ₹50,640
केरल ₹46,420 ₹50,640
पुणे ₹46,450 ₹50,670
पटना ₹46,450 ₹50,670
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




