Friendship Day 2025: फ्रेंडशिप डे पर सेलिब्रेट करें दोस्ती को, इन आइडियाज के साथ बनाएं ये दिन यादगार 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Aug 2025 8:16 AM

विज्ञापन

friendship day ( AI Image)

Friendship Day 2025: अगस्त के महीने में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और इसको अगस्त के पहले संडे को मनाया जाता है. इस दिन को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो आप कुछ आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Friendship Day 2025: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम पुराने दोस्तों से दूर हो जाते हैं, ऐसे में फ्रेंडशिप डे एक परफेक्ट मौका है मिल बैठने का, हंसी मजाक करने का और कुछ यादगार पल साथ में बिताने का. फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि वो खास मौका होता है जब हम अपने सबसे प्यारे दोस्तों को ये जताते हैं कि वे हमारी जिंदगी में कितने जरूरी हैं. अगस्त के महीने में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और इसको अगस्त के पहले संडे को मनाया जाता है. अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो एक शानदार गेट टुगेदर का प्लान बनाएं और इस मौके को यादगार बनाएं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ आइडियाज. 

आउटडोर पिकनिक या हाउस पार्टी

आप फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. आप किसी पार्क में आउटडोर पिकनिक को प्लान कर सकते हैं. अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते तो घर पर ही एक छोटी सी पार्टी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंHappy Friendship Day Wishes: जो आंसुओं को मुस्कान में बदल… फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड को भेजें ये स्पेशल विशेज

गेमिंग कर सकते हैं 

फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो आप साथ में कोई गेम खेल सकते हैं. आप पजल, क्विज या वीडियो गेम्स साथ में खेलकर टाइम बिता सकते हैं. 

ब्रंच पर जाएं

काम में बिजी होने के कारण अक्सर दोस्तों के साथ टाइम बिताने का मौका नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप लंच पर जाने का प्लान बना सकते हैं. ब्रंच में आप साथ बैठकर लंबे देर तक बातें कर सकते हैं. 

साथ में घूमने जाएं

फ्रेंडशिप डे पर आप शाम के समय में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. ये एक अच्छा आइडिया है दोस्तों के साथ में एन्जॉय करने का. 

यह भी पढ़ेंFriendship Day 2025: इस फ्रेंडशिप डे पर खास दोस्तों के लिए बनाएं ये टेस्टी ट्रीट्स

यह भी पढ़ेंHappy Friendship Day 2025: तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना है… इस फ्रेंडशिप डे दोस्तों को भेजें ये स्पेशल मैसेज 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola