February Born People Traits: कुछ ऐसा होता है फरवरी में जन्म लेने वालों का स्वभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Feb 2023 6:45 AM
February Born People Traits: फरवरी में पैदा हुए लोग जरा हटकर पेशा चुनने में ज्यादा विश्वास रखते हैं. फरवरी माह जन्मे लोगों की ग्रहण क्षमता विलक्षण होती है. इनके व्यक्तित्व में बला का आकर्षण और खिंचाव होता है. फरवरी का महीना कुम्भ राशि से प्रभावित होता है.
February Born People Traits: फरवरी 2023 की शुरूआत हो चुकी है. फरवरी (February 2023) का महीना कुम्भ राशि से प्रभावित होता है. यह शनि की राशि है, जो की 21 जनवरी से शुरू होती है. शोधकर्ता के मुताबिक, फरवरी में पैदा हुए लोग जरा हटकर पेशा चुनने में ज्यादा विश्वास रखते हैं. फरवरी माह जन्मे लोगों की ग्रहण क्षमता विलक्षण होती है. इनके व्यक्तित्व में बला का आकर्षण और खिंचाव होता है, जिससे लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं, ये अपनी वाकपुटता से महफिल को जीत लेते हैं.
फरवरी में जन्मे लोगों के अंदर अंतर्बोध यानी इंट्यूशन बहुत तीव्र होता है. ये रहस्यपूर्ण रहना पसंद करते हैं. ये जब प्रसन्न होते हैं तो अति प्रसन्न होते हैं और जब दुखी होते हैं तो पूरी दर्द के सागर में डूब जाते हैं. ये दोस्त बनाने में काफी माहिर होते हैं. यह हर उम्र और वर्ग के लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं और जल्दी ही लोगों में घुल-मिल जाते हैं. इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिलता या कहें कि देर से मिलता है. भाग्य के मामले में थोड़ा पीछे होते हैं या फिर यह कहें कि भाग्य इनका बहुत कम साथ देता है या देर से देता है.
फरवरी में जन्मे लोग काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं क्योंकि वेलेंटाइन डे वाले माह में इनका जन्म होता है. इनके बाहरी सुंदरता पसंद नहीं आती, यह हमेशा अंदर की मासूमियत और सच्चे दिल को देखते हैं. यह हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं, इस वजह से ये बैठे-बैठाए धोखा जाते हैं. यह अपने दिल की बात हर किसी से कह देंगे लेकिन जिससे कहना होगा, उसके सामने बिल्कुल चुप हो जाते हैं या कभी उनके सामने खुलकर नहीं कह पाते.
फरवरी में जन्मे लोग काफी भावुक होते हैं, इस वजह से करियर में काफी रुकावटों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस पर विजय जल्दी प्राप्त कर लेते हैं. अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और स्पष्ट होते हैं, जिससे इनको अधिकारियों की प्रशंसा मिलती है. कई निर्णयों की वजह से अपने कारोबार में उन्हें क्षति उठानी पड़ती है. फरवरी में जन्मे लोग अक्सर लेखन, शिक्षा, पेंटिंग, टीचिंग, हेल्थ, कंप्यूटर और लीडर जैसे पेशों में महारथ प्राप्त करते हैं. नए साल की शुरुआत में आने वाला यह महीना व्यक्ति को कभी-कभी पूर्ण सफलता देता है, तो कभी कुछ नहीं.
फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव काफी दृढ़ होता है. यह बहुत जल्दी रूठ जाते हैं और जल्दी मान भी जाते हैं, यानी मन से कोमल और स्वभाव से पहेली की तरह होते हैं. लोगों पर बहुत जल्दी विश्वास करने की आदत इनको कई बार मुसीबत में डाल देती है और अतिशीघ्र ही इनके यकीन की नींव भी हिल जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










