Eid Special Sweet Recipe: ईद के मौके पर मीठा बनाने की सोच रहे हैं, तो घर पर तैयार करें फालूदा की रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
faluda recipe

Recipe for Eid (AI generated image)

Eid Special Sweet Recipe: अगर आप भी ईद के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो मीठे में फालूदा बना सकते हैं. ये खाने में स्वादिष्ट होता है और गर्मी में काफी पसंद भी किया जाता है.

विज्ञापन

Eid Special Sweet Recipe: मीठे के बिना त्योहार का मजा कुछ कम लगता है. मीठे से ही खाने का मजा दोगुना हो जाता है. ईद आने में कुछ ही दिन बचे हैं. इस खास मौके पर आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो फालूदा की रेसिपी परफेक्ट रहेगी. इस गर्मी के मौसम में ठंडा फालूदा स्वाद के साथ राहत भी देगा. आप भी इसे जरूर बनाएं.

फालूदा बनाने की सामग्री

  • सब्जा के बीज- 4 बड़े चम्मच
  • फालूदा सेव या सेवई- आधा कप 
  • दूध -3 कप 
  • रोज सिरप- 4 बड़े चम्मच
  • चीनी- 2-3 बड़े चम्मच 
  • आइसक्रीम- 4-5 बड़े चम्मच
  • काजू बारीक कटा- 2 बड़े चम्मच 
  • बादाम बारीक कटा- 2 बड़े चम्मच 
  • पिस्ता बारीक कटा- 2 बड़े चम्मच 
  • स्ट्रॉबेरी जेली- 2 बड़े चम्मच  
  • पानी 

ईद से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Eid Special Zarda Rice Recipe: भर-भर कर करेंगे सभी तारीफ, इस तरीके से अगर तैयार होगा जर्दा पुलाव

फालूदा बनाने की विधि 

  • फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को तैयार कर के रख लें. दूध को उबाल लें और इसमें चीनी को मिल दें. अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. फालूदा में ठंडे दूध का ही इस्तेमाल होता है. जब दूध ठंडा हो जाए तब आप आगे की तैयारी शुरू करें. 
  • अब सब्जा के बीजों को पानी में डालकर आधे घंटे से ज्यादा समय तक रहने दें. बीजों के फूलने के बाद पानी को छानकर हटा दें. 
  • अब एक बर्तन में पानी को उबाल लें और फालूदा के सेवई को इसमें पकाएं करीब 5 मिनट तक. फालूदा सेव को पानी से अलग कर दें और ठंडे पानी डालकर छान लें जिससे ये ज्यादा न पक सके. 
  • अब एक ग्लास में सबसे पहले 1 छोटा चम्मच रोज सिरप डालें. अब इसमें 1 छोटा चम्मच सब्जा के बीज भी डाल दें. एक छोटा चम्मच स्ट्रॉबेरी जेली भी मिला सकते हैं. अगर आपके पास जेली नहीं है तो इसे स्किप भी कर सकते हैं. 
  • एक चम्मच फालूदा सेव भी डालें. अब इसमें धीरे से ठंडा दूध डालें और इसके ऊपर आइसक्रीम डालें. फालूदा को बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ते से सजाएं. इस तरह से आप 4-5 फालूदा ग्लास में सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Kimami Sewai Recipe: इस ईद पर बनाये अलग और लाजवाब अंदाज में किमामी सेवई,जानें रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola