ePaper

Eid Special Earrings: ईद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो ट्राई करें ये इयररिंग डिजाइन,आपके लुक को बनाएंगे सबसे खास

Updated at : 21 Mar 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Eid Special Earrings

Eid Special Earrings

Eid Special Earrings: हम आपके लिए कुछ ऐसे इयररिंग डिजाइन लेकर आए हैं जो ईद पर पहनने के लिए सबसे खूबसूरत होने वाले हैं. इन ईयररिंग्स के साथ आपका ईद का लुक सभी को बहुत पसंद आएगा. तो आइए देखते हैं कि ईद के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत इयररिंग्स डिजाइन कौन से हैं.

विज्ञापन

Eid Special Earrings: ईद का त्योहार आने वाला है, और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए, महिलाएं अपनी आउटफिट और ज्वेलरी का सेलेक्शन बहुत ध्यान से करती हैं. आउटफिट के साथ ही ज्वेलरी का चयन भी बहुत इम्पोर्टेन्ट है, क्योंकि यह आपके लुक को पूरा करता है. इसलिए, हम आपके लिए कुछ ऐसे इयररिंग डिजाइन लेकर आए हैं जो ईद पर पहनने के लिए सबसे खूबसूरत होने वाले हैं. इन ईयररिंग्स के साथ आपका ईद का लुक सभी को बहुत पसंद आएगा. तो आइए देखते हैं कि ईद के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत इयररिंग्स डिजाइन कौन से हैं.

चांदबाली इयररिंग

ईद के दिन कुर्ती सेट या शरारा के साथ पहनने के लिए इस तरह के चांदबाली इयररिंग बेस्ट रहेंगे. ये आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और यह आपको एक खूबसूरत और प्यारा लुक देता है.

स्टड इयररिंग्स

अगर आप टॉप्स की तरह कोई छोटा लेकिन खूबसूरत और ट्रेडिशनल इयररिंग्स पहनना चाहती हैं तो स्टड इयररिंग आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन रहेगा. ईद के मौके पर यह आपको एक प्यारा और खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा.

झुमका

ट्रेडिशनल वियर के साथ इस तरह के हेवी झुमके खूब जंचते हैं. अगर आप ईद के दिन एक खूबसूरत और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के झुमके के साथ अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं.

स्लेव इयररिंग

अगर आप इस खास दिन पर रॉयल लुक चाहती हैं तो आप स्लेव इयररिंग को स्टाइल कर सकती हैं. इसमें लंबे चेन होते हैं जो आमतौर पर बालों में लगाया जाता है.

डैंगलर इयररिंग

डैंगलर इयररिंग आपको ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न लुक देता है.  इसमें नीचे की तरफ खूबसूरत डिजाइन बने होते हैं जो पहनने के बाद लटके रहते हैं और मूव करते हैं. यह आपको एक यूनिक स्टाइल देता है.

ये भी पढ़ें: Hairstyles For Eid: ईद पर चांद की तरह खूबसूरत दिखने के लिए ये 5 हेयरस्टाइल हैं आपके लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Hania Amir Inspired Eid Outfits: हानिया आमिर के ये पाकिस्तानी आउटफिट्स हैं ईद के लिए बेस्ट, देखें यहां

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola