Lip Care Tips: लिप्स रहेंगे हमेशा सॉफ्ट और खूबसूरत, जानें होंठों की देखभाल के आसान तरीके

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Oct 2025 3:08 PM

विज्ञापन

lip care tips ( AI Image)

Lip Care Tips: ड्राई और फटे होंठ आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं. आप इन टिप्स की मदद से आसानी से फटे होंठ की प्रॉब्लम से बच सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आसान तरीके.

विज्ञापन

Lip Care Tips: खूबसूरत और सॉफ्ट होंठ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. लेकिन, मौसम में बदलाव, खराब आदतें या सही देखभाल न करने से होंठ रूखे, फटे या डार्क हो सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होंठ हमेशा सॉफ्ट दिखें तो आप घर पर कुछ आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं लिप्स की केयर के लिए कुछ आसान उपाय. 

शहद और चीनी का करें यूज

लिप्स से डेड स्किन सेल्स को हटाना जरूरी है इसके लिए आप लिप्स को एक्सफोलिएट करें. लिप्स को एक्स्पोलिएट करने के लिए आप होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप शहद और चीनी को मिक्स करके अपने होठों पर लगा लें. इसे आप लिप्स पर रगड़ें और फिर इसे साफ कर लें. इसे आप हफ्ते में दो बार ही इस्तेमाल करें.

घी का करें इस्तेमाल

आप लिप्स केयर के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसे एक मॉइश्चराइजर के तौर पर यूज कर सकते हैं. आप रात में सोने से पहले उंगली में थोड़ा सा घी लेकर हल्के हाथों से लिप्स पर रगड़ें. ये आपके लिप्स को सॉफ्ट बनाता है.

नारियल तेल का करें यूज

फटे होंठ की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप थोड़ा सा नारियल तेल को लेकर लिप्स पर अप्लाई करें. 

इन आदतों से दूर रहें

अक्सर जब लिप्स ड्राई हो जाते हैं तो कई लोग होंठ को चाटते हैं. इस आदत को तुरंत छोड़ दें. ये ड्राई लिप्स की प्रॉब्लम को बढ़ा देता है. 

होंठ सूखने की वजह क्या होती है?

होंठों का सूखना अक्सर पानी की कमी, धूप, ठंडी हवा, विटामिन की कमी या गलत लिप केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से होता है

होंठ को ड्राई होने से कैसे बचाएं?

होंठ को ड्राई होने से बचाने के लिए पानी पीते रहें, लिप बाम का इस्तेमाल करें और सीधे धूप से होंठों को बचाएं

होंठ फटने पर क्या करें?

होंठ फटने पर होंठ चाटने से बचें और मॉइश्चराइजर लगाएं.

यह भी पढ़ें– Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

यह भी पढ़ें– How To Remove Blackheads From Nose: चेहरे की खूबसूरती रहेगी बरकरार, नाक से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola