Easy Christmas Cake Recipe: ओवन की नहीं पड़ेगी जरूरत, क्रिसमस पर बनाएं आसानी से ये स्पेशल केक
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
Easy Christmas Cake Recipe (AI IMAGE)
Easy Christmas Cake Recipe: क्रिसमस में घर पर केक बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के मदद से अपनाएं आसानी से केक बनाने की रेसिपी.
विज्ञापन
Easy Christmas Cake Recipe: क्रिसमस आते ही घर में तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं. कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है इस दिन कई लोग घर पर केक बनाते हैं. ऐसे में आप भी इस क्रिसमस अपने घर में केक बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आपको केक बनाना नहीं आता और आप पहली बार केक बनाने जा रहे हैं तो इस आसान केक की रेसिपी से आप घर पर स्पंजी केक बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से आसानी से केक बनाने की रेसिपी.
विज्ञापन
क्रिसमस केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मैदा – 1 कप
- पिसी हुई चीनी – आधा कप
- दूध – 1 कप
- तेल / पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
- बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
- वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम, टूटी-फ्रूटी) – आधा चम्मच
- कोको पाउडर – 2 छोटे चम्मच
- दालचीनी पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – एक चुटकी
क्रिसमस केक बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप गैस पर मोटी तली वाली कड़ाही रखें. इसके बाद आप नीचे नमक डालें. अब आप इसके ढक्कन लगाकर 10 मिनट धीमी आंच पर प्री-हीट करें.
- अब एक बाउल में चीनी और तेल अच्छे से मिक्स करें, फिर आप दूध और वनीला डालें. अब आप दूसरी कटोरी में मैदा, बे��िंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कोको पाउडर और नमक डालकर छान लें. इसके बाद आप सूखी सामग्री को गीली सामग्री में मिलाएं.
- अब आप ड्राई फ्रूट डालकर इसे हल्के हाथ से मिक्स कर लें. अब आप केक टिन/स्टील की कटोरी में तेल लगाकर केक का तैयार हुआ बैटर डालें.
- इसे कड़ाही के अंदर जाली पर रखें और ढक्कन बंद कर दें. इसे धीमी आंच पर 40 मिनट के लिए पकाएं और लास्ट में आप टूथपिक डालकर चेक करें और साफ निकले तो केक बनकर तैयार है.
- तैयार हुए केक के ऊपर आप सजावट के लिए कोई भी चॉकलेट डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Eggless Christmas Plum Cake Recipe: बिना अंडे और बिना ओवन के मिनटों में बनाएं सॉफ्ट प्लम केक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन