वैलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये आसान और लजीज स्नैक्स आइडियाज

Valentine’s Day Snacks Ideas: वैलेंटाइन डे अब जल्द ही आने वाला है. ऐसे में अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप अपने हाथों से बनाकर ये स्नैक्स सर्व कर सकते हैं.
Valentine’s Day Snacks Ideas: वैलेंटाइन डे पर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने हाथों से स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने का ये एक अच्छा तरीका है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ स्नैक्स रेसिपी आइडियाज.
हार्ट शेप चॉकलेट सैंडविच

हार्ट शेप चॉकलेट सैंडविच एक आसान और टेस्टी स्नैक्स है जिसे बनाने में कम समय लगता है. इसे तैयार करने के लिए ब्रेड को हार्ट शेप में काट लें. ब्रेड पर आप बटर को लगा लें. बीच में आप चॉकलेट स्प्रेड को डाल दें. इसे आप तवे पर हल्का सा सेंक लें.
चीजी वेज नगेट्स

स्नैक्स में आप चीजी वेज नगेट्स को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले मैश किए उबले आलू, बारीक कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च और बीन्स को डाल दें. मटर और कद्दूकस किया हुआ चीज मिला लें. नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे नगेट्स तैयार करें. इसे आप मैदा के घोल में डालें और ब्रेडक्रंब्स में लपेटकर गर्म तेल में फ्राई कर लें.
कॉर्न चीज टिक्की

कॉर्न चीज टिक्की को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप उबला हुआ कॉर्न, कद्दूकस किया हुआ चीज, उबला आलू, हरी मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिश्रण से छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे चिपटा कर लें. टिक्की को आप तवे पर सेंक लें.
रेड सॉस पास्ता

आप रेड सॉस पास्ता बना सकते हैं. पैन में तेल गर्म करके कटा हुआ लहसुन और प्याज भूनें. इसमें आप टमाटर प्यूरी डालें और पका लें. इसके बाद आप नमक, मिक्स्ड हर्ब्स और काली मिर्च पाउडर को डालें. उबले हुए पास्ता को इसमें डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें. ऊपर से आप चीज को कद्दूकस करके डाल दें और गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Kadai Paneer Recipe: इस सुपर सिंपल रेसिपी से बनाएंगे कढ़ाई पनीर, तो उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर
यह भी पढ़ें: Paneer Posto Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है दिल, तो ट्राई करें पनीर पोस्तो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










