ePaper

Dry Mouth: बार बार मुंह सुख रहा है तो हो सकते हैं ये 5 गंभीर बीमारी, यहां जानें

Updated at : 09 Apr 2025 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Dry Mouth

Dry Mouth

Dry Mouth: आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बार-बार प्यास लगने के पीछे का कारण हो सकती है.

विज्ञापन

Dry Mouth: कई बार लोगों को बहुत अधिक प्यास लगती है और वे बार-बार पानी पीते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनका मुंह सूख जाता है. अक्सर लोग इसे नजरअंदाज करते हैं और सोचते हैं कि यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह एक गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है. यह समस्या कई बार अन्य बीमारियों का लक्षण भी हो सकती है. इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम इस समस्या को नजरअंदाज न करें और इसके पीछे के कारणों का पता लगाएं. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बार-बार प्यास लगने के पीछे का कारण हो सकती है.

डायबिटीज

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में इंसुलिन की कमी या इंसुलिन का सही से उपयोग न होने के कारण ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है. आजकल यह बीमारी से ग्रसित लोग हर घर में होते हैं. बार बार प्यास लगना और मुंह सूखने का लक्षण डायबिटीज की ओर इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: Summer Drink: गर्मी में जरूर पिएं विटामिन मिनरल से भरपूर ये जूस, मिलेंगे गजब के फायदे

ये भी पढ़ें:

थायराइड डिसऑर्डर

थायराइड डिसऑर्डर जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म, मुंह सूखने की समस्या का कारण हो सकते हैं. थायराइड ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

किडनी रोग

किडनी रोग, जैसे कि क्रोनिक किडनी डिजीज, मुंह सूखने की समस्या का कारण बन सकता है क्योंकि किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में असमर्थ होती हैं. किडनी रोग के लक्षणों में मुंह सूखना, थकान, सूजन, पेशाब में बदलाव और वजन कम होना शामिल हैं.

एचआईवी/एड्स

एचआईवी/एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, जिससे मुंह सूखने की समस्या हो सकती है. इस बीमारी के कारण शरीर को कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Benefits of Soaking Dry Fruits: आखिर क्यों ड्राई फ्रूट्स को भिंगों कर खाना चाहिए, जानें जरुरी बात

ये भी पढ़ें: Diabetes Fruits to Avoid: डायबिटीज पेशेंट भूलकर भी न खाएं गर्मी के ये 4 फल, होगा भारी नुकसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola