Sawan 2023 Daan: सावन के महीने में जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा

Updated:
विज्ञापन

Sawan 2023 Daan: सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो गया है. सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. सावन के महीने में जितना महत्व भगवान भोलेनाथ की पूजा को दिया जाता है उतना ही महत्व दान को भी दिया जाता है.

विज्ञापन

Sawan 2023 Daan: सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो गया है. सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है. सावन के महीने में जितना महत्व भगवान भोलेनाथ की पूजा को दिया जाता है उतना ही महत्व दान को भी दिया जाता है. शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में पूजा-पाठ और दान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी प्रकार की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं. इस साल सावन का महीना 58 दिनों का होगा और 8 सोमवार के व्रत रखे जाएंगे. आइए जानते हैं सावन के महीने में किन चीजों का दान करना लाभकारी होता है.

विज्ञापन
काला तिल
undefined

सावन के महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक में काले तिल का उपयोग किया जाता है. काला तिल भगवान शिव और शनिदेव दोनों को अत्यंत प्रिय हैं. ऐसे में जिन लोगों को ग्रहों से संबंधित कोई दोष है उन्हें सावन सोमवार या सावन शनिवार के दिन काले तिल का दान करना चाहिए. इस उपाय से ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं.

नमक
undefined

वास्तु शास्त्र में नमक का उपाय करने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती है. वहीं शिवपुराण में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति सावन के महीने में नमक का दान करता है, अगर उसका बुरा समय चल रहा है तो वह दूर हो जाता है. इस उपाय से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.

रूद्राक्ष
undefined

रुद्राक्ष को भगवान शिव का विशेष आभूषण माना जाता है. शास्त्रों में रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना गया है. माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है. ऐसे में जो भी शिवभक्त इस माह में रुद्राक्ष का दान करता है उसकी आयु बढ़ती है और अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है.

चांदी
undefined

उन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में चांदी की चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है. इसके अलावा सावन के महीने में संतान प्राप्ति के लिए चांदी का दान भी करना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola