DIY Friendship Band: अपने हाथों से बनाएं प्यार भरे फ्रेंडशिप बैंड, दोस्त के लिए करें कुछ खास

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 02 Aug 2025 11:48 AM

विज्ञापन

friendship day 2025 ( AI generated image)

DIY Friendship Band: फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ रिश्ते को खास बनाने का दिन होता है. इस मौके को खास बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोगों को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं. इस फ्रेंडशिप डे आप हाथों से तैयार करें.

विज्ञापन

DIY Friendship Band: हर किसी के लाइफ में फ्रेंड का एक अहम रोल होता है. फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ रिश्ते को खास बनाने का दिन होता है. इस मौके को खास बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोगों को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं. हर वर्ष अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इस साल ये दिन 3 अगस्त को मनाया जाएगा. इस मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप अपने हाथ से फ्रेंडशिप बना कर दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ DIY फ्रेंडशिप बैंड आइडियाज के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से. 

ऊन से बना बैंड

इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप ऊन से फ्रेंडशिप बैंड को बना सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी रंग बिरंगी ऊन की डोरी और कैंची. डोरी को थोड़ा लंबा रखें. अब आप डोरी से चोटी बना लें. दूसरे साइड से भी आप गांठ बांध लें. 

यह भी पढ़ें: Friendship Day 2025: इस फ्रेंडशिप डे पर खास दोस्तों के लिए बनाएं ये टेस्टी ट्रीट्स

नाम वाला बैंड

आप फ्रेंडशिप डे पर फ्रेंड को बंद में नाम वाला बैंड दे सकते हैं. इसके लिए आप अल्फाबेट बीड्स, धागा या इलास्टिक बैंड की मदद लें. बीड्स से अपने दोस्त का नाम बनाएं और फिर इस को आप धागे या इलास्टिक में पिरोएं. आप कुछ रंगीन मोतियों से भी इसको सजा सकते हैं.

धागों से बना ब्रेडेड बैंड

आप दोस्त को धागों से बना ब्रेडेड बैंड भी दे सकते हैं. इसके लिए आप मोठे धागे का इस्तेमाल करें. आप लंबे कलर वाले धागे का इस्तेमाल करें. इसमें आप एक सिरे से गांठ बांध लें. इसे चोटी के जैसा बनाएं. अंत में दूसरे सिरे पर आप गांठ बांध दें. 

बीडेड फ्रेंडशिप बैंड

आप मोतियों की मदद से बीडेड फ्रेंडशिप बैंड को तैयार कर सकते हैं. धागे में आप रंग-बिरंगे मोती को डालें और एक सुंदर सा बैंड गिफ्ट करें. 

यह भी पढ़ें: Happy Friendship Day 2025: तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना है… इस फ्रेंडशिप डे दोस्तों को भेजें ये स्पेशल मैसेज 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola