ePaper

Diwali 2023 Rangoli Design: दिवाली पर अपने घरों में बनाएं पीकॉक डिजाइन की रंगोली, यहां से लें आइडिया

Updated at : 06 Nov 2023 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2023 Rangoli Design: दिवाली पर अपने घरों में बनाएं पीकॉक डिजाइन की रंगोली, यहां से लें आइडिया

दिवाली, खुशियों का त्योहार है. इस बार 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली के मौके पर, लोग अपने घरों के आसपास रंगोली बनाते हैं, ताकि उनके घर खुशियों से भर जाएं और सुंदर दिखें. आज हम आपको पीकॉक रंगोली डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे आप दीवाली के अवसर पर अपने घर की सजावट में शामिल कर सकते हैं

विज्ञापन
undefined
पीकॉक डिजाइन

दिवाली के उत्सव पर घरों को सजाने का एक बेहद लोकप्रिय और पसंदीदा तरीका रंगोली बनाना होता है. पीकॉक रंगोली डिजाइन भी इस अवसर पर खास रूप से लोगों की पसंदीदा होता है. पीकॉक रंगोली डिजाइन, दिवाली के उत्सव को और भी रंगीन और आकर्षक बना देता है.

undefined
पीकॉक फेदर्स डिजाइन

मोर, सुंदर फेदर्स और प्रतिभाशाली रंगों के लिए पहचाना जाता है. इस दिवाली आप पीकॉक रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं. पीकॉक डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत लगती है. इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान है.

undefined
पीकॉक की पंखुड़ियां डिजाइन

पीकॉक रंगोली डिजाइन दिवाली के अवसर पर एक आकर्षक और सुंदर रंगीन आकृति होता है. यह डिजाइन घर के प्रवेश द्वार पर या पूजा कक्ष में बनाया जा सकता है, जिससे घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं.

undefined
पीकॉक रंगोली डिजाइन

यह डिजाइन पीकॉक की पंखुड़ियों की आकृति को लेकर बनाया जाता है और इसमें कई रंगों का उपयोग किया जाता है ताकि इसे अधिक आकर्षक बनाया जा सके.

Also Read: Diwali Home Decoration: दिवाली पर ऐसे करें सजावट कि हर कोई बोलेंगे वाह! घर हो तो ऐसा
undefined
पीकॉक डांस डिजाइन

इस डिजाइन में पीकॉक के डांस की पोज को दर्शाया जाता है, जिसमें इसकी सुंदरता को उजागर किया जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आप भी दिवाली के मौके पर अपने घरों में बना सकते हैं.

undefined
मोर और हैप्पी दिवाली रंगोली

दिवाली पर इस खास तरह की रंगोली बना सकते हैं. इस रंगोली में आपको सबकुछ मिल जाएगा जैसे मोर, हैप्पी दिवाली, लक्ष्मी के पैर, फूल और दीया. इसके बनने के बाद यह बेहद खूबसूरत लगेगा. इसे बनाने में थोड़ा टाइम लगेगा.

undefined
पीकॉक और शुभ दिपावली रंगोली

दिवाली में आप इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इसमें भी पीकॉक के साथ-साथ शुभ दिपावली और स्वास्तिक की आकृतियां बनाई गई हैं, जिससे इसे और भी विशेष बनाया जाता है.

undefined
पीकॉक और दीपक डिजाइन

इस डिजाइन में पीकॉक के साथ-साथ दीपकों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जिससे इसे दीपावली के उत्सव के अनुरूप बनाया जाता है.

undefined
रंग-बिरंगी पीकॉक डिजाइन रंगोली

दिवाली पर आप इस तरह की रंग-बिरंगी पीकॉक डिजाइन रंगोली बना सकते हैं. और इसमें दीया भी रख सकते हैं. यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा.

Also Read: Diwali 2023 Rangoli Design: इस दिवाली घर में बनाएं स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
undefined
पीकॉक और फूल डिजाइन

इस डिजाइन में पीकॉक के साथ-साथ उसके चारों ओर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाती हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola