ePaper

PHOTOS: दिवाली पूजन का जानें कब है शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल इस समय से होगा शुरू

Updated at : 09 Nov 2023 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: दिवाली पूजन का जानें कब है शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल इस समय से होगा शुरू

Diwali 2023 Puja Muhurat: सनातन धर्म में दिवाली पर्व का प्रमुख स्थान है. यह त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है. आइए जानते हैं काशी के विद्वानों ने दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और प्रदोष काल के तारीख और समय के बारे में क्या बता रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Diwali 2023 Puja Muhurat: सनातन धर्म में दिवाली पर्व का प्रमुख स्थान है. यह त्योहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है. इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 12 नवंबर दिन रविवार को 2 बजकर 12 से लग रही है और 13 नवंबर दिन सोमवार समय 2 बजकर 41 बजे तक रहेगी. आइए जानते हैं काशी के विद्वानों ने दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और प्रदोष काल के तारीख और समय के बारे में क्या बता रहे हैं.

undefined

दिवाली 2023

हिंदू विद्वानों के अनुसार दीपावली, प्रदोष काल एवं महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में ही होती है. इसमें प्रदोष काल का महत्व खास है. इस साल अमावस्या व्यापिनी महानिशीथ काल 12 नवंबर दिन रविवार को है. इसलिए इस साल दीपावली 12 नवंबर को ही मनाई जाएगी.

undefined

क्या है प्रदोष काल का समय

दिवाली पूजन में प्रदोषकाल का खास महत्व होता है. ऐसा कहा गया है प्रदोषे पूज्येत लक्ष्मीं. इस साल प्रदोष काल मानक समयानुसार शाम 5 बजकर 11 से 6 बजकर 23 मिनट तक है.

Also Read: PHOTOS: भारत में इस जगह पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए क्या है वजह
undefined

दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त

इस साल दिवाली के समय पूजा का शुभ मुहूर्त (सायं 5 बजकर 27 से 7 बजकर 23 मिनट के बीच है. इसके अलावा वृश्चिक लग्न प्रातः 06:41 से लेकर 08 बजकर 58 तक है.

undefined

कब है सोमवती अमावस्या

इस बार सोमवती अमावस्या 13 नवंबर दिन सोमवार को है. इस दिन आपको सुबह में स्नान-ध्यान, व्रत-दान के साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करनी चाहिए.

Also Read: Diwali 2023 Rangoli Design: दिवाली पर बनायें ये रंगोली की खूबसूरत और आसान डिजाइन
undefined

दिवाली के दिन कैसे करें पूजा

बता दें कि दिवाली की शाम अपने पास के देव मंदिर में जाकर पूजा करें. घर पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें. लाल वस्त्र के आसन पर लक्ष्मी-गणेश, कुबेर-इंद्र की प्रतिमा स्थापित कर लें.

undefined

लक्ष्मी की प्रसन्नता व कृपा पाने के लिए बेल की लकड़ी, बेल की पत्ती, बेल के फल से हवन करें. इसके अलावा कमल पुष्प व कमल गट्टा से हवन कर सकते हैं. इस दौरान आप “ओम् श्रीं श्रियै नम:, “श्रीं ह्रीं श्रीं, “ओम महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें.

Also Read: दिवाली पर मिठाइयों का महत्व है कुछ खास, रिश्तों में घोलती है अपनेपन की मिठास
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola