ePaper

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, देवता कुबेर से मिलेगा आशीर्वाद

Updated at : 28 Oct 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: अगर आप भी इस साल अपने घर में धनतेरस की पूजा कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि आपको धनतेरस के दिन अपने घर के किन-किन हिस्सों में दीये जलाने चाहिए ताकि आप पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहे.

विज्ञापन

Dhanteras 2024: इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. धनतेरस के इस त्योहार में धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इस त्योहार के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. प्रत्येक व्यक्ति इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान को खुश करने का प्रयास करते हैं, ताकि उनके जीवन में धन से जुड़ी कोई समस्या न हो और माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद उन पर हमेशा बना रहे. अगर आप भी इस साल अपने घर में धनतेरस की पूजा कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि आपको धनतेरस के दिन अपने घर के किन-किन हिस्सों में दीये जलाने चाहिए ताकि आप पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहे.

तिल का दीपक

अगर आप अपने घर में धनतेरस की पूजा कर रहे हैं तो आपको अपने घर के पूर्व दिशा में तिल का दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के सदस्य पैसों की समस्या से बचे रहते हैं. तिल के तेल का दीपक, घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है.

इस दिशा में जलाएं घी का दीपक

इस साल धनतेरस की पूजा में आपको अपने घर के उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए. उत्तर दिशा माता लक्ष्मी की प्रिय दिशा मानी जाती है और धनतेरस के दिन उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी खुश होती हैं और उनकी विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है.

Also read: Diwali Rangoli Design: दिवाली पर बनाएं ये फूल पैटर्न की रंगोली, सब करेंगे डिजाइन कॉपी

Also read: Diwali 2024: दिवाली के दिन आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाएंगे ये आसान स्किन केयर टिप्स

घर के बीचो बीच

धनतेरस के दिन घर के बीचो-बीच दीया जरूर जलाना चाहिए. दीया जलाने से पहले इस स्थान की सफाई पर विशेष ध्यान दें और घर के इस मुख्य स्थान पर घी का दीपक जरूर जलाएं, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में पैसों की तंगी की समस्या नहीं होती है.

इस दिशा में जलाएं 5 दीपक

धनतेरस के दिन आपको घर के उत्तर-पूर्व दिशा में 5 दीपक जरूर जलाने चाहिए, ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद भी मिलता है, जिससे जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है. 

Also Read: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, घर में नहीं होगी पैसों की कमी, जानें अपने शहर का टाइम-टेबल

Also Read: Kuber Ji ki Aarti: धनतेरस पर करें श्री कुबेर जी की आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Also read: Diwali Vastu Tips: ऐसे घरों से दूर रहती है मां लक्ष्मी, बनी रहती है पैसों की समस्या

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola