ePaper

Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू के अलावा खरीदे ये चीजें, आर्थिक तंगी होगी दूर

Updated at : 07 Nov 2023 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2023: धनतेरस पर सोना-चांदी, झाड़ू के अलावा खरीदे ये चीजें, आर्थिक तंगी होगी दूर

इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सभी अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं. धनतेरस के दिन खरीदारी करना काफी शुभ होता है. इस दिन खरीदारी करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. आइये जानें धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ होता है.

विज्ञापन
undefined

Dhanteras 2023: दिवाली का त्योहार लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं. दिवाली से पहले लोग धनतेरस पर जमकर खरीदारी करते हैं. धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है. यह दिन खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. धनतेरस में भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है. इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था.

undefined
धनतेरस पर खरीदे सोना के जेवर

इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. आप सोना के जेवर भी खरीद सकते हैं. हालांकि आज के समय में सोना बहुत महंगा हो गया है. ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी भी शुभ होता है.

undefined
धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदे

धनतेरस पर सोने या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है. आप जब भी बाजार से सिक्का खरीदें तो देखे ले उसमें मां लक्ष्मी और गणेश अंकित होने चाहिए. ऐसे सिक्के को घर में रखना शुभ माना जाता है.

undefined
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ

झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है. घर में सुख-समृद्धि आती है.

undefined
बर्तन खरीदने की परंपरा

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है. लोग पीतल, तांबे की बर्तन खरीदते हैं. इसके अलावा कोई भी धातु का सामान खरीदना, जैसे सोना और चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है.

undefined
धनतेरस पर खरीदे नमक

धनतेरस पर नमक खरीदना भी शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और धन की बारिश होती है.

Also Read: Dhanteras 2023: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये एक चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola