Dev Uthani Ekadashi 2023 Rangoli Design: देवउठनी एकादशी पर ऐसे सजाएं घर, बनाएं आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 23 Nov 2023 9:58 AM

विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2023 Rangoli Designs: 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी. इस दिन लोग अपने घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर आकर्षक रंगोली बनाते हैं. आप यहाँ से सुंदर,आकर्षक और लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स चुन सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी.देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी कहकर भी पुकारा जाता हैं. आप इस दिन अपने घर के पूजा स्थान पर गुलाब की पंखुड़ियों और गेंदे के फूल से ये फूलों वाली डिजाइन बना सकते हैं.

undefined

तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन चुन रहे हैं तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर लगेगी.

undefined

तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो उसे दीयो से सजा सकते हैं. इस तरह की रंगोली डिजाइन कम समय में आसानी से बन जाएगी.

undefined

इसे आप अपने घर के आंगन या गलियारे में बना सकते हैं. इस स्वास्तिक रंगोली में बाहर की ओर बनाई गई फूल की डिजाइन इसे काफी आकर्षक बना रही है.

undefined

आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं.डेकोरेटेड दीपक इस रंगोली डिजाइन की खूबसूरती को बढ़ा देंगे.

undefined

यह रंगोली देवउठनी एकादशी के खास पर्व के लिए बहुत सुंदर लगेगी . इसे आप आसान तरीके से बिल्कुल कम टाइम में आकर्षक रूप दे सकते हैं.

undefined

तुलसी चबूतरे वाली डिजाइन की ये रंगोली बनाना बहुत ही आसान है . पीतल की थाली में तुलसी चबूतरा बनाएं और गुलदाऊदी फूल और पान के पत्तों से ये आकर्षक रंगोली बनाएं .

undefined

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भौतिक सुख-सुविधा, धन-वैभव और अच्छी सेहत का वरदान मिलता है.शुभ रंगोली घर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार करती है इसलिए माता लक्ष्मी के पद चिन्हों वाली ये रंगोली बनाएं .

undefined

हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की शुभता को बढ़ाने के लिए घर के द्वार और पूजा स्थल पर रंगोली बनाई जाती है. आप भी देवउठनी एकादशी पर रंगोली बनाएं और इस पर्व की शुभता को बढ़ाएं.

Also Read: Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा घर से भागेगी कंगाली
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola