आंखों के नीचे काले घेरे क्यों पड़ते हैं? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें कारण और घरेलू उपाय 

Updated at : 15 Mar 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
Natural Remedies for Dark Circles

आंखों के नीचे काले घेरे से हैं परेशान? जानिए कारण और असरदार घरेलू उपाय

आंखों के नीचे काले घेरे आजकल एक आम समस्या बन गए हैं. एक्सपर्ट के अनुसार डार्क सर्कल्स नींद की कमी, तनाव, डिहाइड्रेशन और पोषण की कमी की वजह से हो सकते हैं. जानिए इनके असली कारण और बादाम तेल, खीरा, आलू और दूध जैसे आसान घरेलू उपाय, जो नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Natural Remedies for Dark Circles: आजकल कम नींद, तनाव और स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या आम हो गई है. कई लोग इसे केवल सुंदरता से जुड़ी परेशानी समझते हैं, लेकिन योग विशेषज्ञ डॉ. हंसा जी के अनुसार डार्क सर्कल्स कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर का एक साइन हैं, जो बताता है कि हमारी लाइफस्टाइल और सेहत में कहीं न कहीं गड़बड़ी है. आंखों के नीचे की स्किन शरीर की सबसे पतली त्वचा होती है, इसलिए शरीर में होने वाले बदलाव सबसे पहले यहीं दिखाई देते हैं.

डार्क सर्कल किसकी कमी से होते हैं?

Natural Remedies for Dark Circles
आंखों के नीचे काले घेरे क्यों हो जाते हैं? जानिए

डॉ. हंसा जी बताती हैं कि डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे बनते हैं और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर रात तक जागना, तनाव, शरीर में पानी की कमी, ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होना, आयरन और विटामिन B12 की कमी या फिर जेनेटिक कारण.

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए क्या करें? (Natural Remedies for Dark Circles)

1. बादाम तेल से मसाज करें
रोज रात को सोने से पहले 2-3 बूंद बादाम तेल को उंगलियों के बीच हल्का गर्म करके आंखों के नीचे धीरे-धीरे मसाज करें. इसमें मौजूद विटामिन-E त्वचा को पोषण देता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है.

2. खीरे के स्लाइस लगाएं
ठंडे खीरे के स्लाइस 10 मिनट तक आंखों पर रखने से त्वचा को ठंडक मिलती है, सूजन कम होती है और आंखें फ्रेश फील करती हैं.

3. आलू के स्लाइस का यूज
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो स्किन टोन को हल्का करने और डार्क सर्कल्स कम करने में हेल्प कर सकते हैं.

4. कच्चे दूध का कॉम्प्रेस बनाकर लगाएं
ठंडे कच्चे दूध में कॉटन डुबोकर आंखों के नीचे लगाने से स्किन को नमी मिलती है और डार्क पैच हल्के हो सकते हैं.

बेहतर रिजल्ट्स के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

  • रोजाना 7-8 घंटे की पूरी नींद लें
  • दिनभर सफिशिएंट पानी पिएं
  • आयरन और विटामिन B12 से भरपूर भोजन जैसे पालक, चुकंदर और दालें खाएं
  • सोने से पहले मोबाइल या स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें
  • योग, मेडिटेशन या ब्रीदिंग एक्सरसाइज से तनाव कम करें

यह भी पढ़ें: तेज धूप से काली पड़ गई त्वचा? मसूर दाल-चंदन का ये आसान फेस पैक हटाएगा जिद्दी सन टैन, लौटेगी नैचुरल चमक

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola