Dahi Baingan: दही बैंगन का ऐसा स्वाद जो दिल को भाए, जरूर ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी
Author Sweta vaidya
Updated:
विज्ञापन
Dahi Baingan ( AI generated image)
Dahi Baingan: प्लेन सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो दही बैंगन को जरूर ट्राई करें. गर्मी के दिनों में दही से बनी ये सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने के बारे में.
विज्ञापन
Dahi Baingan: लंच में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन है तो दही बैंगन बेस्ट ऑप्शन है. दही और बैंगन से बनी ये सब्जी का सेवन आप चावल और रोटी के साथ कर सकते हैं. दही बैंगन एक सिंपल और टेस्टी सब्जी है जो आसानी से बन भी जाती है. इसे बनाने में भी कम टाइम लगता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.
विज्ञापन
दही बैंगन बनाने के लिए सामग्री
- बैंगन- 1
- तेल
- दही- आधा कप
- धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
- गरम मसाला- एक चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- धनिया पत्ती
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
यह भी पढ़ें- Homemade Ghee: स्वाद और सेहत का खजाना घर पर बना घी, इस तरह से करें तैयार
दही बैंगन बनाने की विधि
- दही बैंगन बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को धो कर साफ कर लें. बैंगन को आप छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें और बैंगन के टुकड़ों को फ्राई करें. जब बैंगन अच्छे से फ्राई हो जाए तब आप इसे अलग निकाल कर रख दें.
- अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर जीरा और तेजपत्ता को डाल दें. इसमें आप अदरक लहसुन के पेस्ट को मिक्स कर दें. इसे पकाएं और धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर को भी मिक्स कर दें. मसालों को अच्छे से भुने.
- दही में थोड़ा पानी डालकर फेंट लें और इस फेंटे हुए दही को मसालों के साथ मिक्स कर दें और इसे कम आंच पर लगातार चलाते रहें.
- मिश्रण को अच्छे से पकाएं और जब तेल किनारों से छोड़ दे तो आपका मसाला पक गया है. अब इसमें आप बैंगन को भी डाल दें और नमक और गरम मसाला डालकर थोड़ी देर के लिए पकाएं. अब इसके ऊपर आप धनिया पत्ती को बारीक काटकर डाल दें.
यह भी पढ़ें- Homemade Cheese Recipe: पिज्जा के लिए अब घर पर तैयार करें पेफेक्ट मोजरेला चीज, आसान स्टेप में कम चीजों की मदद से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन