Chanakya Niti: हर जगह पर स्मार्टनेस दिखाना जरूरी नहीं, इन लोगों के सामने मूर्ख बने तो मिलेगी सफलता

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चाणक्य की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: चाणक्य नीति बताती है कि हर जगह पर अपनी समझदारी दिखाना हमेशा फायदेमंद नहीं होता. कभी-कभी दुश्मनों, पावरफुल या चालाक लोगों के सामने खुद को मूर्ख दिखाना ही सफलता पाने की कुंजी बन सकता है. इस आर्टिकल में जानिए किन परिस्थितियों में और किन लोगों के सामने बुद्धिमानी छुपाकर मूर्ख बनना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: बड़े बुजुर्गों ने हमेशा कहा है जिंदगी में हमेशा हर कदम सोच समझकर बुद्धिमानी के साथ कदम बढ़ाना चाहिए. क्योंकि मूर्खतापूर्ण निर्णय या मूर्ख इंसान बनकर चलना नुकसानदेह होता है. चाणक्य की मानें तो परस्थिति के अनुसार हमें अपनी रणनीति बदलनी चाहिए. क्योंकि हर जगह पर बुद्धिमानी दिखाना अपने पीठ पर खुद छुरा घोंपने के समान है. कभी कभी मूर्ख बन जाना भी फायदे का सौदा हो सकता है. आइए जानते हैं चाणक्य की इस नीति के अनुसार किन लोगों के सामने हमें अपनी समझदारी छुपाकर मूर्ख बनना जरूरी होता है.

दुश्मनों के सामने

चाणक्य का कहना है कि अगर आप अपने दुश्मनों के सामने अपनी पूरी ताकत और बुद्धि दिखाएंगे, तो वे और अधिक चालाकी अपनाएंगे. इसलिए कभी-कभी दुश्मनों के सामने खुद को मूर्ख दिखाकर उन्हें भ्रमित करना बेहतर होता है.

Also Read: Chanakya Niti: महिलाओं को गलती से भी अपने पति को नहीं बतानी चाहिए ये बातें, आचार्य चाणक्य ने बताया रिश्ते को बचाने का तरीका

ताकतवर व्यक्तियों के सामने

सत्ता या प्रभावशाली लोगों के सामने हर बार अपनी पूरी समझदारी दिखाना जोखिम भरा हो सकता है. चाणक्य के अनुसार, ऐसे समय पर मूर्ख बनने का मतलब अपनी सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं को बचाना भी है.

असहज परिस्थितियों में लोगों के सामने बोलना

कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी होती हैं जहां खुलकर बोलना नुकसानदेह हो सकता है. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे समय में मूर्ख बनकर शांत रहना बुद्धिमानी का काम है. इससे आप स्थिति को भली-भांति समझकर अपनी रणनीति बना सकते हैं.

लालची या चालाक लोगों के सामने

लालची और चालाक लोग हमेशा दूसरों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. क्योंकि चाणक्य के अनुसार, अगर आप उनके सामने चालक बनने की कोशिश करेंगे तो वह सतर्क हो जाएगा और अपनी रणनीति बदल देगा. इसलिए खुद को मूर्ख साबित करके आप उनकी चालाकी को आसानी से समझ सकते हैं और चुपचाप रहकर उनकी चाल को समझते हुए अपना काम निकाल सकते हैं.

Also Read: लिख लीजिए! चाणक्य की ये एक आदत अपना लिया तो जिंदगी और करियर दोनों बन जाएंगे सुपरहिट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola