ePaper

Chanakya Niti: सिर्फ ये 4 आदतें बना देती हैं किसी भी इंसान को महान, जीवन में कभी नहीं होती सफलता और सम्मान की कमी!

Updated at : 14 Nov 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
habits that make you great

AI generated image

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र मिलता है जो उसे एक महान आदमी बनाती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने मानवजाति की भलाई के लिए कई तरह की बातें कहीं थी जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो किसी भी व्यक्ति में हों तो वह एक महान व्यक्ति की श्रेणी में आता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं जिस व्यक्ति में भी यह आदत हो समाज उसकी काफी इज्जत करता है और वहां जहां भी जाए उसका एक अलग स्थान बनता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको किसी भी व्यक्ति को महान बनाने वाली इन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

समय का सही इस्तेमाल करने की आदत

आचार्य चाणक्य कहते हैं एक इंसान को तभी महान माना जाता है जब उसे समय का सही इस्तेमाल करना आता हो. अगर आपमें यह आदत है तो आप जीवन में जरूर कुछ बड़ा करेंगे और समाज में आपको भरपूर इज्जत भी मिलेगी. अगर आप एक महान व्यक्ति बनना चाहते हैं तो आपके अंदर समय की समझ जरूर होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर सफल व्यक्ति अपने दिल में छुपाकर रखता है चाणक्य की ये 5 गुप्त बातें, लाख पूछने पर भी किसी से नहीं करता शेयर

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पीठ पीछे बुराई करने वालों से कैसे निपटें? आचार्य चाणक्य से सीखें हालात को संभालना और उससे निकलना

जिसका अपने मन पर हो कंट्रोल

चाणक्य नीति के अनुसार हर वह व्यक्ति महान है जिसका अपने मन पर काबू या फिर कंट्रोल है. जब आप अपने मन पर काबू रखना जानते हैं तो इमोशंस में बहकर कभी कोई गलत काम नहीं करते हैं और ना ही कोई गलत कदम उठाते हैं.

दूसरों की करते हैं मदद

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर वह व्यक्ति महान है जो मुसीबत में फंसे किसी भी इंसान की मदद करने को तैयार रहता है. अगर आप हमेशा दूसरों को मदद करते हैं तो आपसे महान व्यक्ति कोई और हो ही नहीं सकता। इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें समाज में भी भरपूर इज्जत मिलती है.

सोच-समझकर लेते हैं फैसला

आचार्य चाणक्य कहते हैं एक महान व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान होती है कि वह जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला नहीं लेता है. चाहे कोई भी निर्णय छोटा हो या फिर बड़ा, एक महान व्यक्ति हर फैसला काफी सोच-समझकर लेता है. सोच-समझकर फैसला लेने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी गलत फैसला नहीं लेता जिस वजह से भी समाज में उसे काफी इज्जत मिलती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: दुश्मन के इरादे भांपने के ये तरीके हर बुद्धिमान व्यक्ति को जरूर होने चाहिए पता, आचार्य चाणक्य ने दी खास सीख

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola