Chaitra Navratri Special Saree: मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद, नवरात्रि के 9 दिन पहने अलग-अलग रंग की साड़ियां

Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Mar 2025 12:14 PM

विज्ञापन

Durga Mata AI Image

Chaitra Navratri Special Saree: अगर आप चाहते हैं कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे, तो आप हर दिन अलग-अलग रंग और किस्म की साड़ियां पहन सकती हैं.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Special Saree: महज चंद दिनों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. इन 9 दिनों मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है. अगर महिलाएं नवरात्रि के हर दिन अलग-अलग रंग और किस्म की साड़ियां पहनती हैं, तो मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि के किस दिन आपको कौन से रंग की साड़ी पहन सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Navratri: नवरात्रि पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, घर में होगी दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ोतरी, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Recipe: नवरात्रि के व्रत में जरूर बनाएं स्वाद से भरी बर्फी, नोट करें बनाने का तरीका

नवरात्रि का पहला दिन (Navratri Day 1) 

नवरात्रि का पहला दिन देवी शैलपुत्री का दिन माना जाता है. इस दिन शैलपुत्री की पूजा होती है. ऐसे में आप आप लाल रंग की बानरसी साड़ी पहन सकती हैं. यह साड़ी आपको नवरात्रि के दिन ग्लैमर लुक देगी जिससे आप बेहद सुंदर दिखेंगी. 

नवरात्रि का दूसरे दिन (Navratri Day 2) 

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है इस दिन आप हरे (ग्रीन) रंग सिल्क साड़ी पहन सकती हैं. 

नवरात्रि का तीसरे दिन (Navratri Day 3) 

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा आराधना की जाती है इस दिन आप ब्लू रंग की कांजीवरम साड़ी पहन सकती हैं. ये साड़ी आपको रॉयल लुक देगी. 

नवरात्रि का चौथा दिन (Navratri Day 4) 

चौथा दिन माता कूष्मांडा का दिन माना जाता है. इस दिन आप नारंगी रंग की सूती साड़ी पहन सकती है माना जाता है की पूजा के समय में सूती साड़ी पहनना शुद्धता का प्रतीक होता हैं.  

नवरात्रि का पाचवां दिन (Navratri Day 5) 

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है इस दिन आप उजले रंग और लाल बॉर्डर की साड़ी पहन सकती हैं. 

नवरात्रि का छठा दिन (Navratri Day 6) 

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती हैं. इस दिन आप पीले रंग की कढ़ाई वाली साड़ी पहन सकती हैं, इस रंग को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है. 

नवरात्रि के सातवें दिन (Navratri Day 7) 

इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती हैं. इस दिन को और खास बनाने के लिए आप संबलपुरी साड़ी पहन सकती हैं. यह साड़ी पहनने से बहुत आराम और हल्का लगता है. 

नवरात्रि के आठवें दिन (Navratri Day 8) 

नवरात्रि के इस दिन मां महागौरी पूजा की जाती है. इस दिन आप पिंक रंग की साड़ी पहन सकती हैं.

नवरात्रि के नौवें दिन (Navratri Day 9) 

यह नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं. इस दिन आप बंगाली साड़ी पहन सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Hindu New Year 2025 : नववर्ष की पहली चैत्र नवरात्रि पर बनाएं ये टेस्टी मैंगो स्मूथी, माता रानी होंगी प्रसन्न

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola