ePaper

Bizarre News: ऐसी मछली आपने शायद ही कहीं देखी होगी, पहली नजर में धोखा खा जाएगी आंखें

Updated at : 04 Apr 2024 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
bizarre news

bizarre news

Bizarre News: एक ऐसी मछली जिसके देखकर आप की आंखें रह जाएगी दंग, वीडियो देखकर खूब शेयर कर रहे लोग.

विज्ञापन

Bizarre News: कई बार ऐसा होता है कि कुछ चीजों की बनावट कुछ इस प्रकार होती है कि वो आप की आंखों को चौंका सकते हैं. कई बार आप किसी चीज को कुछ और समझने की गलती भी कर सकते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसी मछली है जिसे देखकर कई लोग उसे रबर का गेंद या खिलौना समझ रहे हैं. ऊपर से इसका रंग इसे और भी खास बना रहा है.

Also Read: Bizarre News: इस अनोखे जीव को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, यहां देखें वीडियो

Bizarre News: इस अजीब मछली को देखकर कई लोग हैं हैरान

इस वीडियो में जो मछली है उसे औरेंडा फिश कहते हैं जो एक प्रकार की गोल्ड फिश होती है हालांकि इसका रंग गोल्ड फिश के रंग से बिलकुल विपरीत होता है. दरअसल ये गोल्ड फिश की प्रजाति से तो है लेकिन दिखने में बिल्कुल विपरीत है. विकिपीडिया से मिली जानकारियों के अनुसार इस खास प्रकार की मछली को पैदा करने के लिए गोल्ड फिश और ब्लैक मोर नाम की मछली की मेटिंग करवाई जाती है और तब जाकर इसे ये अनोखा रंग मिलता है.

Bizarre News: लोग खूब शेयर कर रहे हैं वीडियो

इस विचित्र मछली की वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं, कोई इसे रबर की गेंद बता रहा है तो कोई खिलौना. इस वीडियो को अब तक कुल 55 लाख लोगों ने देखा है. लोग इस मछली के बारे में अपनी तरह तरह की प्रक्रिया सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से शेयर कर रहे हैं.

Also Read: Bizarre News: शादी का कार्ड देख बेहोश हुए लोग, ऐसा क्या था अजूबा? यहां जानें

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola