ePaper

Bizarre News: टीचर और बच्चे के बीच ऐसा संबंध शायद ही आप ने कभी देखा होगा, भावुक हो पड़ी शिक्षिका

Updated at : 11 Apr 2024 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
bizarre news

bizarre news

Bizarre News: टीचर और बच्चे के बीच के अनोखे संबंध का एक मामला सामने आया है जहां एक 6 साल के बच्चे ने अपने प्यार और मासूमियत से अपनी शिक्षिका को भावुक कर दिया.

विज्ञापन

Bizarre News: बच्चे और टीचरों के बीच अक्सर काफी ज्यादा जुड़ाव हो जाता है, इसका एक कारण यह भी होता है कि बच्चे अपना ज्यादातर समय उन्हीं के साथ बिताते हैं, कई शिक्षक सभी बच्चों को एक समान प्यार देते हैं जिसके कारण वो हमेशा उनके प्रिय रहते हैं. एक शिक्षक या शिक्षिका जब तक अपने स्टूडेंट के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग न बना ले, तब तक उनकी मेहनत पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाती है. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक 6 साल के छोट बच्चे ने अपनी टीचर पर एक निबंध लिखा है, और उस निबंध में उसने इतनी प्यारे बातें लिखी है कि शिक्षिका अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई.

Bizarre News: बच्चे ने कुछ यूं लिखा

दरअसल इस 6 साल के छोटे बच्चे को उसके परीक्षा में अपने प्रिय अध्यापक पर निबंध लिखना था और उसने अपनी प्रिय अध्यापिका पर खूबसूरती से एक निबंध लिखा जिसके बाद अध्यापिका ने खुद उसकी आंसर शीट शेयर की जिसमें बच्चे ने अपनी प्रिय शिक्षिका के बारे में खूब सारी अच्छी बातें लिखी थी. बच्चे ने इतनी बखूबी शिक्षिका की तारीफ की थी कि शिक्षिका खुद के आंसुओं को रोक नहीं पाई.

Also Read: Bizarre News: मरने के बाद क्या हुआ Albert Einstein के आंख और ब्रेन का, जानें दिलचस्प जानकारी

Bizarre News: कुछ लोग बता रहे हैं इसे बच्चे की चापलूसी

इस निबंध वाले पोस्ट के वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने बच्चे को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां दी हैं, कुछ लोग बच्चे को चापलूस बता रहे हैं तो कुछ इसे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने का एक तरीका बता रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग इस बच्चे और इसकी शिक्षिका के रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं और कई लोग शिक्षिका की तारीफ में भी कई तरह की बातें कर रहे हैं.

Also Read: Bizarre News: इस परिवार के अनोखे प्यार का वीडियो कर देगा आप को भावुक, सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola