अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं कोई रोमांटिक डेस्टिनेशन, भारत के ये ऑफ सीजन हिल स्टेशन है बेस्ट चॉइस

Updated:
विज्ञापन
अपने पार्टनर के साथ घूमना चाहते हैं कोई रोमांटिक डेस्टिनेशन, भारत के ये ऑफ सीजन हिल स्टेशन है बेस्ट चॉइस

Best Off Season Destinations In India: हर रोज के काम से बोर होकर अक्सर लोग, कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के नाम बताएंगे, जहां आप ऑफ सीजन में घूमने जा सकते है.

विज्ञापन
undefined

लेह-लद्दाख घूमने का शानदार मौका

साल की शुरुआत करने के लिए लेह एक खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां आपको पहाड़ियों का आनंद मिलेगा. साथ ही कई सारे लेक भी देखने को मिलेंगे. लेह भारत में घूमने के लिए एकदम सही ऑफ सीजन डेस्टिनेशन है.

undefined

केरल

केरल पृथ्वी के 13 स्वर्गों में से एक माना जाता है. यहां आप लेक और खूबसूरत समंदर का मजा ले सकते हैं. टूरिस्ट यहां कई वॉटर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं. ऑफ सीजन के दौरान यहां आपको मार्शल आर्ट, पारंपरिक खेलों का आनंद ले सकेंगे.

undefined

राजस्थान

‘राजाओं की भूमि’ आश्चर्यजनक महलों और शाही पहाड़ी किलों से भरी हुई है राजस्थान में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं. यहां टूरिस्टों को राजाओं की महलों को देखना का मौका मिलेगा. इसके साथ ही ऑफ-सीजन में चमकते रेतीले रेगिस्तान पर बारिश का भी मजा ले सकते हैं.

undefined

कच्छ घूमने का मौका

कच्छ घूमने के लिए फरवरी सबसे अच्छा समय है. यहां आप नमक वाले रेत का भरपूर मजा ले सकते हैं. यदि आप दौड़ने के शौकीन हैं, तो आप द आउटडोर जर्नल की ओर से आयोजित ट्रेल मैराथन में भी भाग ले सकते हैं.

undefined

मनाली

मार्च एक ऐसा समय है, जब अधिकांश पर्यटक मनाली की बर्फ और ठंड से बचते हैं, ऐसे में यहां जाने का ये वक्त सबसे अच्छा समय माना जाता है. पुरानी मनाली में मार्च में बहुत पारंपरिक तरीके से होली मनाती है. यहां आप ऑर्गेनिक रंगों से होली खेल सकते हैं. इस दौरान हडिंबा मंदिर भी दर्शनार्थियों के लिए खुला रहता है. यहां आप स्कीइंग या ट्रेकिंग में अपना हाथ आजमा सकते हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola