ePaper

Best Home Remedies For Diabetes : अगर आपको भी है डायबिटीज, तो इन घरेलू उपायों से पाएं शुगर लेवल पर नियंत्रण

Updated at : 21 Jan 2025 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Best Home Remedies For Diabetes

Best Home Remedies For Diabetes

Best Home Remedies For Diabetes : घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप डायबटीज को नियंत्रित कर सकते हैं और शुगर लेवल को सामान्य रख सकते हैं.

विज्ञापन

Best Home Remedies For Diabetes : डायबिटीज जिसे मधुमेह या शुगर भी कहा जाता है आज वह एक सामान्य बीमारी बन गई है.जो आजकल बच्चों में भी देखने को मिल रही है. आज कल लोग अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा घरेलू उपायों के जरिये शुगर को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं. शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी शुगर को सामान्य स्तर पर ला सकते हैं. अगर आप इन उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप इस रोग से लंबे समय तक राहत पा सकते हैं.

मेथी

मेथी डायबटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसका उपयोग करने के लिए एक चम्मच मेथी को रात में पानी में भिगोकर रख दें फिर सुबह खाली पेट इसे चबाकर खा लें और साथ में पानी भी पी लें.

गिलोय

गिलोय जिसे गुडूची और अमृता भी कहा जाता है. डायबटीज में रामबाण इलाज के रूप में काम करता है. यह शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. इसके लिए गिलोय के तनों और पत्तियों का जूस बनाकर सुबह खाली पेट पीएं.आप चाहें तो इसका काढ़ा भी बना सकते हैं. गिलोय को पानी में उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके सेवन करें.

Also Read : Dark Circle Remedies : डार्क सर्कल्स को कहें अलविदा, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

पनीर फूल

पनीर के फूल में शुगर रोगियों के लिए कई औषधीय गुण होते हैं. यह शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाता है. इसका उपयोग करने के लिए कुछ पनीर के फूलों को एक कप पानी में भिगो दें. 3 से 4 घंटे बाद इसे छानकर पानी पी लें. इससे आपका शुगर लेवल जल्दी सामान्य हो जाएगा.

एलोवेरा

एलोवेरा भी डायबटीज में एक बेहतरीन औषधि के रूप में काम करता है. यह खून में ग्लूकोज लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है. आप एलोवेरा के पत्तों को छीलकर इसका जूस बना सकते हैं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नमक मिला सकते हैं.

जामुन

जामुन डायबटीज के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है. इसमें एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके लिए जामुन के सूखे बीजों को पीसकर पाउडर बना लें और दिन में दो बार पानी के साथ इसका सेवन करें.

Also Read : Eye Health Tips : आंखों की समस्या से पाएं छुटकारा, अपनाएं 20-20-20 का रूल

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola