घर में लगवाएं इन रंगों की टाइल्स, फर्श पर कम दिखेगी गंदगी

Updated:
विज्ञापन

फ्लोर टाइल्स कलर आइडियाज (PC: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Floor Tiles Colour Ideas: घर के फर्श पर बार-बार जम जाती है धूल? टाइल्स के इन बेस्ट कलर ऑप्शंस से अपने घर को रखें हमेशा साफ-सुथरा और स्टाइलिश.

विज्ञापन

Floor Tiles Colour Ideas: घर को साफ-सुथरा और खूबसूरत रखना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कई बार रोज सफाई करने के बाद भी फर्श पर धूल और गंदगी दिखाई देने लगती है. खासकर घर में छोटे बच्चे हों या सड़क के पास मकान हो, तो फर्श जल्दी गंदा नजर आने लगता है.

विज्ञापन

अगर आप अपने घर में नई टाइल्स लगवाने की सोच रहे हैं, तो उनके रंग का चुनाव सोच-समझकर करें. कुछ रंगों और पैटर्न वाली टाइल्स पर धूल-मिट्टी कम नजर आती है. आइए जानते हैं ऐसे कौन-से रंग हैं, जिन्हें आप अपने घर के लिए चुन सकते हैं.

1. बेज कलर की टाइल्स

बेज रंग की टाइल्स पर हल्की धूल और मिट्टी सफेद या बहुत गहरे रंग की टाइल्स के मुकाबले कम उभरकर दिखाई दे सकती है. बेज रंग कमरे को साफ और खुला-खुला लुक देता है. आप इसे लिविंग रूम, बेडरूम और हॉल में लगवा सकते हैं.

pc: ai
pc: ai

2. ग्रे कलर की टाइल्स (Floor Tiles Colour Ideas)

अगर आप ऐसा रंग चाहते हैं, जो देखने में मॉडर्न हो और जिस पर रोज की धूल जल्दी नजर न आए, तो ग्रे कलर की टाइल्स चुन सकते हैं. खासकर मीडियम ग्रे रंग की टाइल्स फर्श पर जमा होने वाली हल्की धूल को कम उभारती हैं. यह रंग घर के लिविंग एरिया, बेडरूम और बालकनी के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

PC: AI
PC: AI

3. ब्राउन कलर की टाइल्स

ब्राउन रंग की टाइल्स उन घरों के लिए अच्छी हो सकती हैं, जहां फर्श पर बाहर से मिट्टी आने की संभावना ज्यादा रहती है. आप चाहें तो लकड़ी जैसी दिखने वाली ब्राउन टाइल्स भी चुन सकते हैं. इससे घर को नेचुरल और स्टाइलिश लुक मिलता है.

PC: AI
PC: AI

4. मल्टीकलर और पैटर्न वाली टाइल्स

अगर आप फर्श पर बार-बार धूल देखकर परेशान हो जाते हैं, तो हल्के पैटर्न वाली टाइल्स पर भी विचार कर सकते हैं. इनमें ग्रे, बेज और ब्राउन जैसे रंगों (Floor Tiles Colour Ideas) का मिश्रण होता है.

छोटे-छोटे डिजाइन और पैटर्न होने के कारण फर्श पर मौजूद हल्की धूल या छोटे दाग कम नजर आ सकते हैं. इस तरह की टाइल्स किचन, लिविंग रूम और घर के प्रवेश द्वार के आसपास अच्छी लगती हैं.

pc: ai
pc: ai

यह भी पढ़ें: धूप नहीं निकल रही? इन आसान ट्रिक्स से जल्दी सुखाएं गीले कपड़े

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola