इस दिवाली सिंपल नहीं, स्टाइलिश दिखने की है बारी, ट्राई करें ये ट्रेंडी सूट और शरारा लुक्स

Updated:
विज्ञापन

अलग-अलग एथनिक आउटफिट में महिलाओं की सांकेतिक तस्वीर, PC - AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Diwali Outfit Ideas for Women: इस दिवाली अपने ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल का नया रंग जोड़ें. मौव सूट से लेकर फ्लोरल को-ऑर्ड सेट तक, ये आउटफिट्स आपके फेस्टिव लुक को खास बनाएंगे.

विज्ञापन

Diwali Outfit Ideas For Women: दिवाली का त्योहार आते ही घर की सजावट से लेकर कपड़ों की खरीदारी तक की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस खास मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका आउटफिट ऐसा हो, जिसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ स्टाइल का भी अच्छा मेल हो. कई बार साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ नया पहनने का मन करता है. ऐसे में एथनिक सूट एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. ये पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ आपको खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक भी देते हैं. अगर आप इस दिवाली अपने कपड़ों में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इन आउटफिट आइडियाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

विज्ञापन

मौव कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी सूट

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी सूट, PC -AI
फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी सूट, PC -AI

अगर आप दिवाली पर हल्के और सॉफ्ट कलर का आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो मौव शेड का सूट चुन सकती हैं. इस तरह के सूट पर काले रंग की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी काफी खूबसूरत लगती है. इसके साथ मोती की कढ़ाई आउटफिट को और भी खास बना देती है. आप इसे मैचिंग बॉटम और हल्के दुपट्टे के साथ पहन सकती हैं.

चॉकलेट ब्राउन एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट

चॉकलेट ब्राउन एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट, PC -AI
चॉकलेट ब्राउन एम्ब्रॉयडरी शरारा सूट, PC -AI

दिवाली पर कुछ रॉयल और एलिगेंट पहनने का मन है, तो चॉकलेट ब्राउन कलर का शरारा सूट अच्छा विकल्प हो सकता है. इस रंग की खासियत है कि यह ट्रेडिशनल लुक को एक अलग अंदाज देता है. सूट पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और शरारा का घेर पूरे आउटफिट को आकर्षक बनाते हैं. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और गोल्डन ज्वेलरी पहनकर आप अपने लुक को और निखार सकती हैं.

रेड कलर का थ्री पीस सूट

रेड कलर का थ्री पीस सूट, PC -AI
रेड कलर का थ्री पीस सूट, PC -AI

लाल रंग त्योहारों के मौके पर हमेशा खास नजर आता है. अगर आप दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक अपनाना चाहती हैं, तो रेड कलर का थ्री पीस सूट पहन सकती हैं. इसमें कुर्ती, बॉटम और दुपट्टे का कॉम्बिनेशन आपके लुक को पूरा करता है. आप अपनी पसंद के अनुसार हल्की कढ़ाई या हैवी वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन ईयररिंग्स, चूड़ियां और छोटी बिंदी लगाकर खूबसूरत फेस्टिव लुक पा सकती हैं.

क्रीम कलर का ड्रीमी अनारकली सूट

क्रीम कलर का अनारकली सूट,  Pc -AI
क्रीम कलर का अनारकली सूट, Pc -AI

अगर आपको सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद है, तो क्रीम कलर का अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं. इसका फ्लेयर्ड डिजाइन पहनने पर काफी ग्रेसफुल लगता है. इस तरह के आउटफिट पर हल्की गोल्डन या सिल्वर कढ़ाई अच्छी लगती है. इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और ज्वेलरी पहन सकती हैं. बालों का बन बनाकर उसमें छोटे फूल लगाएं, तो आपका दिवाली लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा.

लाइट कलर का खूबसूरत फ्लोई गाउन

फ्लोई गाउन, PC - Pinterest
फ्लोई गाउन, PC - Pinterest

अगर आप दिवाली पर कुछ मॉडर्न और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो लाइट कलर का फ्लोई गाउन चुन सकती हैं. लाइट ग्रीन, सी ग्रीन, वाइन या हल्के ब्लू शेड का गाउन त्योहार के मौके पर काफी खूबसूरत लगेगा. इसका फ्लोई डिजाइन आपके लुक को ग्रेसफुल बनाएगा. इसके साथ हल्की ज्वेलरी, खूबसूरत हेयरस्टाइल और हील्स पहनकर आप अपने फेस्टिव लुक को पूरा कर सकती हैं.

कोरल पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट

कोरल पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट, PC -AI
कोरल पिंक फ्लोरल को-ऑर्ड सेट, PC -AI

अगर आप दिवाली पर कुछ ट्रेंडी और खूबसूरत पहनना चाहती हैं, तो कोरल पिंक कलर का एथनिक को-ऑर्ड सेट अच्छा विकल्प हो सकता है. इस आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट वाला रैप-स्टाइल टॉप है, जिस पर रफल डिटेलिंग दी गई है. इसके साथ टियरड प्लाजो पैंट और मैचिंग स्ट्राइप्ड दुपट्टा पूरे लुक को खास बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर पहनना है भारी झुमका? कानों को दर्द से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola