ePaper

Beauty Tips : आपकी त्वचा हो गई है बेजान ताे अपनायें यह नुस्खा, खिल उठेगा आपका चेहरा

Updated at : 06 Dec 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips : आपकी त्वचा हो गई है बेजान ताे अपनायें यह नुस्खा, खिल उठेगा आपका चेहरा

Beauty Tips : सर्दियों के आने के साथ ही चेहरे में रूखापन नजर आने लगता है.ऐसे में हम आपको बताएंगे कैसे पा सकती हैं आप दमकता चेहरा.

विज्ञापन

Beauty Tips : कोल्ड क्रीम लगाने से अगर आपकी त्वचा बेजान दिखने लगी है और आपके स्किन का ग्लो खत्म हो गया है तो इस खबर को आपको जरुर पढ़ना चाहिये. सर्दियों में हरी सब्जी की बहार होती है.ऐसे में चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसके खाने और चेहरे पर लगाने के कई फायदे मिलते हैं.चुकंदर मुंहासे हटाने से लेकर दाग-धब्बे तक हर चीज में बहुत अच्छा काम करता है. जानिए कैसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल. 

चुकंदर और दही का फेस पैक

त्वचा की रंगत बढ़ाने के लिए यह फेस पैक उपयोगी है. चुकंदर का एक टुकड़ा लें और उसे ब्लेंडर में पेस्ट कर लें. इसमें खट्टा दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और अपना चेहरा धो लें. यह फेस पैक त्वचा को तरोताजा कर देगा और त्वचा को चमकदार बना देगा.

चुकंदर और चंदन का फेस पैक

दाग-धब्बे हटाने के लिए चुकंदर और चंदन का फेस पैक इस्तेमाल करें. चुकंदर में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. चुकंदर के पेस्ट में चंदन पाउडर मिलाकर त्वचा पर लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और अपना चेहरा धो लें. यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करेगा. इससे पिगमेंटेशन की समस्या भी दूर हो जाएगी.

चुकंदर और एलोवेरा जेल

सर्दी का मतलब है रूखी त्वचा. नमी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है. चुकंदर और एलोवेरा जेल इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं. चुकंदर के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. पंद्रह मिनट बाद अपना चेहरा धो लें. अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. यह फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करेगा.

चुकंदर से करें मुंहासों का इलाज

अगर आप मुंहासे से पीड़ित हैं तो आप चुकंदर का भी उपयोग कर सकते हैं. 2 चम्मच चुकंदर के पेस्ट को 2 चम्मच बेकिंग पाउडर और 1 चम्मच नीम पाउडर के साथ मिलाएं. इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं. फेस पैक पूरी तरह सूखने तक प्रतीक्षा करें. इसके बाद अपना चेहरा धो लें. यह फेस पैक मुंहासों की समस्या को कम करेगा और त्वचा की रंगत में सुधार लाएगा.

beauty tips
Beauty tips

Also Read : Diabetes Control : अगर आप भी करना चाहते हैं डायबिटीज कंट्राेल, खायें यह सब्जी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola