महाशिवरात्रि पर रेड साड़ी से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, देखें ये डिजाइन

Red Saree Design For Mahashivratri: इस महाशिवरात्रि अगर आप साड़ी पहनना का प्लान बना रही हैं तो इस आर्टिकल से रेड कलर की सुंदर डिजाइनों वाली साड़ी चुन सकती हैं.
Red Saree Design For Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस खास दिन महिलाएं व्रत, पूजा और मंदिर दर्शन के लिए सुंदर कपड़े पहनना पसंद करती हैं. अगर आप इस महाशिवरात्रि कुछ खास और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो रेड साड़ी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रेड साड़ी पहनकर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं. आइए देखें इस आर्टिकल में महाशिवरात्रि के लिए रेड साड़ी डिजाइन के कुछ बेस्ट आइडियाज.
नेट वर्क रेड साड़ी डिजाइन | Net Work Red Saree Design

नेट वर्क रेड साड़ी शुरू से महिलाओं के बीच पसंदीदा लिस्ट में रही है. हल्के और ट्रांसपेरेंट नेट फैब्रिक पर की गई कढ़ाई, स्टोन वर्क या सीक्विन डिजाइन इसे बेहद आकर्षक और ग्लैमरस बनाते हैं.
फ्लोरल प्रिंट रेड साड़ी डिजाइन | Floral Print Red Saree Design

अगर आप महाशिवरात्रि के दिन हल्का और आरामदायक लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट रेड साड़ी पहन सकती हैं. ये साड़ी दिखने में सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट लगती है.
रेड येलो साड़ी डिजाइन | Red Yellow Saree Design

रेड और येलो का कॉम्बिनेशन बेहद पूजा-पाठ के दिन शुभ और आकर्षक माना जाता है. इसे आप महाशिवरात्रि के दिन पहनने के लिए अपनी लिस्ट में रख सकती हैं. अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस साड़ी को जरूर पहनें.
बनारसी रेड साड़ी डिजाइन | Banarasi Red Saree Design

इस महाशिवरात्रि रॉयल और क्लासिक दिखना है, तो बनारसी रेड साड़ी जरूर ट्राई करें. जरी वर्क और भारी बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी आपको सबसे अलग और शानदार लुक देने के लिए बेस्ट है.
रेड सिल्क साड़ी डिजाइन | Red Silk Saree Design

अगर आपको सिंपल टच के साथ आरामदायक पहनना पसंद है तो आप बिना वक्त लिए रेड सिल्क साड़ी को अपने लिस्ट में रखें. इसकी नैचुरल चमक, मुलायम टेक्सचर और रॉयल फिनिश पहनने के बाद बहुत खूबसूरत दिखता है.
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर ट्राई करें ये शानदार साड़ी डिजाइन, दिखेंगी सबसे हटके
यह भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि दिखना है सुंदर और ग्रेसफुल, तो पहनें ये सूट डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










