Basant Panchami Special Kesar Kheer: मां सरस्वती के भोग के लिए परफेक्ट, घर पर बनाएं यह खास और पारंपरिक खीर

Updated:
विज्ञापन

Basant Panchami Special Kesar Kheer Recipe

Basant Panchami Special Kesar Kheer: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के भोग को बनाएं खास और स्वादिष्ट. जानें घर पर आसानी से बनने वाली यह केसर वाली खीर की आसान रेसिपी, जो आपकी पूजा को और भी यादगार बना देगी.

विज्ञापन

Basant Panchami Special Kesar Kheer: बसंत पंचमी का त्योहार मां सरस्वती को समर्पित होता है. इस दिन खास व्यंजन बनाना परंपरा का हिस्सा है. खासतौर पर केसर खीर भोग के लिए बेहद शुभ और पसंदीदा मानी जाती है. इसका रंग और स्वाद पूजा को खास और पवित्र बनाते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल लाते हैं. यह खीर घर पर आसानी से बन जाती है और पारंपरिक होने के साथ पूरी तरह भोग के लिए परफेक्ट होती है. अगर आप इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को खास अर्पित करना चाहते हैं, तो यहां जानिए पारंपरिक केसर खीर बनाने की पूरी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

पारंपरिक केसर खीर बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?

फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए) – 1/2 कप
केसर – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 2 बड़े चम्मच (भिगोई हुई)
कटी हुई बादाम – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई काजू – 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल) – 2 बड़े चम्मच

पारंपरिक केसर खीर कैसे बनाएं?

1. पारंपरिक केसर खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक बड़े भगोने में डालकर उबालें. जब दूध उबलने लगे, तब उसमें केसर डाल दें. केसर दूध को सुनहरा रंग और खुशबू देगा. ध्यान रहे, दूध को लगातार हिलाते रहें ताकि वह नीचे से चिपके नहीं.
2. अब इसमें 30 मिनट भिगोए हुए बासमती चावल डालें. आंच धीमी रखें और चावल को धीरे-धीरे पकने दें. चावल तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह नरम और दूध गाढ़ा न हो जाए. बीच-बीच में चम्मच से हिलाते रहें.
3. जब चावल पक जाए और खीर गाढ़ी हो जाए, तब इसमें चीनी डालें. स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से घुल जाने तक हिलाएं. उसके बाद इलायची पाउडर और गुलाब जल मिला दें. फिर इसे 2 – 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
4. अब भिगोई हुई किशमिश और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता और काजू डालें. सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं ताकि ड्राई फ्रूट्स टूटें नहीं. आप चाहें तो कुछ ड्राई फ्रूट्स को सजावट के लिए अलग रख सकते हैं.
5. खीर को कुछ समय के लिए ठंडा होने दें. फिर इसे मां सरस्वती के भोग में चढ़ाएं.

ये भी पढ़ें: Saraswati Puja Bhog Ideas: बसंत पंचमी पर चढ़ाएं ये 5 पारंपरिक भोग, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

फुल क्रीम दूध – 2 लीटर
बासमती चावल (30 मिनट भिगोए हुए) – 1/2 कप
केसर – 1/2 छोटा चम्मच
चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
किशमिश – 2 बड़े चम्मच (भिगोई हुई)
कटी हुई बादाम – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
कटी हुई काजू – 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल) – 2 बड़े चम्मच