Baisakhi Fashion: पंजाबी ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Updated at : 13 Apr 2022 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
Baisakhi Fashion: पंजाबी ट्रेडिशनल लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Baisakhi Fashion: इस बार बैसाखी में एकदम पंजाबी मुटियार लुक चाहती हैं, तो इस खास दिन के लिए यहां दिए ट्रेशनल गेटअप आइडियाज को फॉलो करें.

विज्ञापन

Baisakhi Fashion: बैसाखी का त्योहार पंजाब में धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल बैसाखी 14 अप्रैल को है. खास दिन के लिए महिलाएं ट्रेडिशनल पंजाबी तरीके से तैयार होती हैं. ऐसे में आप भी इस बार पंजाबी गेटअप लेने की सोच रही हैं, तो यहां दिए आइडियाज को फॉलो करें.

undefined

इस बैसाखी को पूरे कंफर्ट के साथ जमकर एंज्वाय करना चहती हैं तो प्रिंटेड फ्रॉक कुर्ती के साथ लाइट पटियाला पजामा और मोजड़ी से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता. अपने पंसद के कॉटन या अन्य फैब्रिक के साथ ऐसे ड्रेस आसानी से डिजाइन करवा सकती हैं.

undefined

Instagramबैसाखी के लिए पटियाला सूट सबसे बेहतर विकल्प है. पटियाला सूट के साथ हैवी दुपट्टा ट्रेडिशनल लुक देता है.

undefined

हैवी वर्क वाले पटियाला सूट भी इस बैसाखी के लिए बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन हैं. इसके साथ आप चाहें तो बालों को खुला रखें या परांदा के साथ चोटी भी बना सकते हैं.

undefined

स्टाइलिश पटियाला के साथ प्रिंट वाली कुर्ती और हैवी वर्क हाफ जैकेट बैसाखी में आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन लुक देगा. ऐसे ड्रेस कैसी कर आप भीड़ में बिल्कुल अलग नजर आएंगी. लोग आपकी ओर देखे बिना नहीं रह पाएंगे. इस ड्रेस के साथ कान में बाली या झुमके कैरी कर सकती हैं.

undefined

प्रिंटेड सिल्क फेब्रिक के पटियाला सूट और दुप्पटा में आप लाजवाब दिख सकती हैं. इसके साथ पैरों में मैचिंग ड्रेस कलर के अनुर मोजड़ी कैरी करें. साथ में इयरिंग्स और बालों के खुले या परांदा स्टाइल आपको आकर्षक लुक देंगे.

undefined

थ्रेड वर्क कुर्ता के साथ शरारा और हैवी दुपट्टा आपको रिच लुक देंगे. इस बार बैसाखी में ऐसे लुक कैरी कर सकती हैं. ऐसे हैवी ड्रेस के साथ ज्वेलरी लाइट रखना बेहतर होगा.

undefined

इस गर्मी में स्टाइलिश और कंफर्ट दोनों चाहते हैं तो वर्क वाले मोजड़ी के साथ प्लाजो, कुर्ती और वर्क वाला दुपट्टा कैरी करें.

undefined

प्रिंटेड कुर्ती के साथ पटियाला पजामा और मिरर वर्क हैवी दुपट्टा बैसाखी के लिए स्टाइलिश ऑप्शन है. चाहें तो इस बैसाखी अपने कंफर्ट के अनुसार ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola