ePaper

Baby Names: आपके बेटे को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद, इस लिस्ट से चुनें उसके लिए एक प्यारा सा नाम

Updated at : 07 Dec 2024 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
baby names on lord shiva

baby names on lord shiva

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही प्यारा सा नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम भगवान शिव से प्रेरित हैं.

विज्ञापन

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बेटे का जन्म होता है तो पूरे परिवार में मानों ख़ुशी की लहार सी दौड़ जाती है. माता-पिता से लेकर परिवार के अन्य सभी सदस्य इस बच्चे को अपने प्राणों से ज्यादा प्यार करते हैं. सभी इस बच्चे के पीछे दिनभर लगे हुए रहते हैं ताकि इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ या फिर परेशानी न हो. एक तरह से अगर देखा जाए तो बच्चे का जन्म होने पर परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी काफी हद तक बढ़ जाती हैं. इन जिम्मेदारियों में छोटी-छोटी चीजों से लेकर बड़ी चीजें शामिल होती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करने की. अपने बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना कई मायनों में काफी अहम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह नाम उसके साथ जीवनभर तो रहता ही है बल्कि इसी नाम से उसकी पहचान भी बनती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो भगवान शिव के भक्त हैं और अपने बेटे के लिए उन्हीं से प्रेरित एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके बेटे के लिए भगवान शिव से प्रेरित कुछ नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

भगवान शिव से प्रेरित आपके बेटे के लिए कुछ नाम

  • आशुतोष: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो तुरंत ही प्रसन्न हो जाता हो.
  • नील: यह नाम भगवान शिव के नीलकंठ से प्रेरित हैं.
  • रूद्र: इस नाम का अर्थ होता है जोर से दहाड़ने वाला.
  • भव: इस नाम का अर्थ होता है जगत या फिर संसार.
  • अनंत: इस नाम का अर्थ होता है जिसे कोई अंत न हो.
  • एकाक्ष: यह नाम भगवान शिव की तीसरी आंख से प्रेरित है जो हमेशा बंद ही रहती है.
  • अनिरुद्ध: इस नाम का अर्थ होता है अजेय.
  • शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश.
  • अगस्त्य: इस नाम का अर्थ होता है पहाड़ों को हिलाने वाला.
  • पुष्कर: इस नाम का अर्थ होता है आकाश, जलाशय या फिर स्वर्ग.

Also Read: Hindu Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी नाम, सुनने वाले भी जमकर करेंगे तारीफ

Also Read: Baby Names: आपकी प्राणों से प्यारी बेटी के लिए ये हैं कुछ खूबसूरत और ट्रेंडिंग नाम, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola