ePaper

Baby Names: आपकी प्यारी सी बेटी के लिए ये हैं दो अक्षरों वाले खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Updated at : 20 Oct 2024 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Names: आपकी प्यारी सी बेटी के लिए ये हैं दो अक्षरों वाले खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Baby Girl Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से एक नाम का चुनाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

Baby Girl Names: जब हमारे घर पर एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है. सभी इस छोटी सी बच्ची को घर की लक्ष्मी कहते हैं और इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ न हो इस बात का भी खास ख्याल रखते हैं. जब हमारे घर पर एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे परिवार पर उसके लिए एक नाम की तलाश करने की जिम्मेदारी होती है. इस बच्ची के लिए नाम का चुनाव करना इसलिए भी जरुरी हो जाता है क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह इस बच्ची के साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से उसकी पहचान भी बनती है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है और वे इसके लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए दो अक्षरों वाले नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप कोई सा भी नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.

आपकी बेटी के लिए नामों की लिस्ट

  • आभा: इस नाम का अर्थ होता है शोभा
  • अदा: इस नाम का अर्थ होता है बयान करना
  • अथा: इस नाम का अर्थ होता है गहराई
  • बेला: इस नाम का अर्थ होता है समय
  • बीना: इस नाम का अर्थ होता है समझ
  • छवि: इस नाम का अर्थ होता है परछाई या फिर तस्वीर
  • चार्वी: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत
  • चैत्रा: इस नाम का अर्थ होता है उज्जवल रौशनी
  • दिशा: इस नाम का अर्थ होता है डायरेक्शन
  • दीक्षा: इस नाम का अर्थ होता है उपनयन संस्कार
  • दक्षा: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी
  • ईवा: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी
  • इति: इस नाम का अर्थ होता है अंत
  • ईना: इस नाम का अर्थ होता है मां

Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से प्रिंस के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Names: अपनी खूबसूरत सी बेटी के लिए चुनें मां दुर्गा से प्रेरित नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola