ePaper

Astrology Tips: लाल मिर्च के चमत्कारी उपाय से दूर हो जायेंगे संकट, मिलेगी सफलता

Updated at : 14 Jun 2023 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Astrology Tips: लाल मिर्च के चमत्कारी उपाय से दूर हो जायेंगे संकट, मिलेगी सफलता

Astrology Tips: कई लोग इन समस्याओं का कारण नजर दोष को मानते हैं. ज्योतिष शास्त्र में लाल मिर्च के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है. जानें लाल मिर्च के ऐसे ही उपायों के बारे में.

विज्ञापन

Astrology Tips, लाल मिर्च के उपाय: लोगों का जीवन संघर्षों से भरा होता है. इसमें अनेक प्रकार के सुख-दुःख आते-जाते रहते हैं. जीवन में आने वाली परेशानियों के लिए कई बार वास्तु दोष या अन्य ज्योतिषीय कारण भी होते हैं. ऐसे में जब तक उस समस्या के समाधान के लिए उचित उपाय नहीं किए जाते, वह खत्म नहीं होती. घर में इन समस्याओं के आने का कारण भी नकारात्मक ऊर्जा को माना जाता है. कई लोग इन समस्याओं का कारण नजर दोष को मानते हैं. ज्योतिष शास्त्र में लाल मिर्च के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है. ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार पंडित कौशल मिश्रा के अनुसार लाल मिर्च के उपाय जान लें.

लाल मिर्च के उपाय: बुरी नजर से मुक्ति के लिए

नजर से मुक्ति : अगर आपके घर में किसी व्यक्ति को किसी की नजर लग गई है तो उसके लिए लाल मिर्च का उपाय करना फायदेमंद होता है. इसके लिए 7 लाल मिर्च को मुट्ठी में लेकर उस व्यक्ति के सिर से 7 बार सीधे क्रम से और 7 बार उल्टे क्रम से उतार लें. इसके बाद सभी सातों मिर्चों को आग में डाल दें. माना जाता है कि ऐसा करने से सभी तरह के नजर दोष दूर हो जाते हैं.

लाल मिर्च के उपाय: परेशानियों को दूर करने के लिए

परेशानियां हो जाएंगी दूर: हर व्यक्ति के जीवन में बाधाएं आती रहती हैं. कई बार परेशानियां ऐसी होती हैं कि पीछा नहीं छोड़ती हैं. इसके लिए लाल मिर्च का उपाय फायदेमंद हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या हो रही है तो आप एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमें 21 लाल मिर्च के दाने डाल दें. इसके बाद सोते समय इस बर्तन को सिरहाने रखकर सो जाएं. अगले दिन सुबह इस बर्तन को अपने सिर के ऊपर से 7 बार घुमाकर इस पानी को घर से बाहर निकाल दें. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं.

लाल मिर्च के उपाय: शत्रुओं पर विजय पाने के लिए

शत्रुओं पर विजय पाने के लिए: यदि आपकी शत्रुता लगातार बढ़ती जा रही है और आपके शत्रु आप पर हावी हो रहे हैं तो आपको भी लाल मिर्च का उपाय करना चाहिए. इसके लिए मंगलवार या शनिवार की रात को अपने घर के सामने एक गड्ढा बना लें और उस गड्ढे में अपने शत्रु का नाम लेकर 5 लाल मिर्च दबा कर अपने सिर पर 5 बार फेरें. इस दौरान एक बात का ध्यान रखें कि लाल मिर्च को गड्ढे में दबाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के शत्रुओं का नाश होता है.

लाल मिर्च के उपाय: सफलता प्राप्त करने के लिए

सफलता प्राप्त करने के लिए: यदि आप जीवन में लगातार असफल हो रहे हैं, सफलता के करीब आकर भी आप निराश हो जाते हैं, तो कभी-कभी तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती. ऐसे में आप कोई भी काम करने से पहले 5 सूखी लाल मिर्च लेकर घर की दहलीज पर रख दें. इसके बाद ही उसे उस काम पर जाने के लिए घर से निकलें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से कार्य में सफलता मिलती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola