Astro Remedies: लहसुन के आसान ज्योतिष उपाय से दूर होगी चिंता, आर्थिक परेशानी, जानें तरीका

Updated at : 16 Nov 2022 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Astro Remedies: लहसुन के आसान ज्योतिष उपाय से दूर होगी चिंता, आर्थिक परेशानी, जानें तरीका

Astro Remedies: हर दिन टेेंशन में गुजरता है? मन में कभी शांति नहीं रहती और आर्थिक समस्या भी बनी रहती है या नजर दोष है तो लहसुन के आसान ज्योतिष उपाय से दूर होगी परेशानी. जानें लहसुन के आसान उपाय.

विज्ञापन

Astro Remedies: लहसुन के ज्योतिष उपाय बहुत ही काम के हैं. यदि सुबह की शुरुआत के साथ ही आपके दिमाग में टेंशन हावी होने लगता है. तो समझ लें कि नेगेटिव एनर्जी आप पर हावी है. ऐसा होने पर हर वक्त चिंता, परेशानी बनी रहती है. मन और दिमाग दोनों उलझ रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता. आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो लहसुन के ये ज्योतिष उपाय आपको इस संकट से निकालने में मदद कर सकते हैं. लहसुन का सेवन वैसे तो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है लेकिन इसका उपायेग ज्योतिष उपाय करने में भी किया जाता है जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. बड़ी से बड़ी समस्या आसानी से दूर हो जाती है. जानें लहसुन के प्रयोग से किये जाने वाले ऐसे ही आसान ज्योतिष उपाय.

Also Read: Bathing Mistakes: नहाते समय ऐसी गलतियां करने वालों को आ सकता है स्ट्रोक, बेजान बालों की भी है ये वजह
लहसुन के ज्योतिष उपाय (Astrological Remedies Of Garlic)

  • जीवन में सकारात्मकता लाने में लहसुन के ज्योतिष उपाय बेहद कारगर हैं. यदि आप यह महसूस कर रहे हैं कि नेगेटिव एनर्जी आप पर हावी हो रही है तो आप लहसुन की कली हफ्ते के किसी भी दिन अपनी जेब में रख लें. कुछ दिनों में समस्या दूर हो जायेगी.

  • कच्चा लहसुन पर्स या बटुआ में रखने से हर तरह की टेंशन दूर होती है और मन, दिमाग शांत रहता है.

  • अलग-अलग वजहों से आप हमेशा परेशान रहते हैं तो लहसुन की कली हमेशा अपने पास रखें इससे समस्या का जल्द समाधान निकलता है.

  • शनिवार के दिन एक डंडी में लहसुन की 7 कलियों को बांधकर घर के आंगन या छत पर रख दें. ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है. धन की समस्या दूर होती है.

  • व्यापार में आर रही किसी भी तरह की मुश्किल परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन का टोटका मददगार होता है. इसके लिए शनिवार के दिन दुकान या फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर पांच लहसुन की कलियों को लाल कपड़े में बांधकर लटका दें. आर्थिक बाधा दूर करने में मददगार है.

  • आपका बच्चा यदि बार-बार बीमार हो रहा, तो 7 लहसुन को उनके शरीर से उतारकर 5 लाल साबूत मिर्च के साथ जला दें. ऐसा करने से नजरदोष से दूर होता है और बीमारी जल्द ठीक हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola