सुबह-सुबह पीना है कुछ मजेदार, तो जरूर ट्राई करें ये 5 ड्रिंक आइडियाज 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

सुबह के लिए एनर्जी ड्रिंक (image: AI Generated)

Morning Energy Drinks: सुबह की शुरुआत हेल्दी एनर्जी ड्रिंक से करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और दिनभर ताजगी बनी रहती है. ये ड्रिंक्स न केवल हाइड्रेशन बनाए रखते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करते हैं, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं.

विज्ञापन

Morning Energy Drinks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन की सही शुरुआत करना बहुत जरूरी है. अगर सुबह शरीर को सही पोषण और ऊर्जा मिल जाए, तो पूरा दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस होता है. मॉर्निंग एनर्जी ड्रिंक्स न केवल शरीर को हाइड्रेट करते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर आपको दिनभर के लिए तैयार भी करते हैं. इसलिए हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी सुबह की आदत बनाना एक अच्छा विकल्प है.

विज्ञापन

ये हैं 5 हेल्दी एनर्जी ड्रिंक

नींबू-शहद पानी

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं. यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और तुरंत एनर्जी देता है. अगर आप सुबह इस ड्रिंक को पीते हैं तो आप दिनभर एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे. 

नारियल पानी और चिया सीड्स

एक गिलास नारियल पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स डालकर 10 मिनट भिगो दें. यह शरीर को हाइड्रेट करता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है. ये आपके वजन को कंट्रोल में रखने में काफी मदद करता है. इसे पीने से आपको दिनभर पानी की कमी महसूस नहीं होगी. 

केला और दूध स्मूदी

1 केला, 1 गिलास दूध और थोड़ा शहद ब्लेंड करें. यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो तुरंत एनर्जी देता है.यह स्मूदी आपका नाश्ते का काम करेगी. अगर आप इसे सुबह में पीते है तो इसके बाद आपको कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

ग्रीन टी और अदरक

ग्रीन टी में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर उबालें.यह शरीर को तरोताजा करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है. इसे पीने के बाद कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर में बदलाव देखने को मिलेगा. 

सेब और गाजर जूस

1 सेब और 1 गाजर को जूसर में निकाले. आप चाहे तो सी सुबह के नाश्ते के साथ भी ले सकते हैं या फिर इसे नाश्ते से  पहले भी पी सकते हैं. यह विटामिन्स से भरपूर होता है और दिनभर के लिए ताजगी देता है.

ह भी पढ़ें: गर्मियों में ट्राई करें हाई प्रोटीन सलाद, शेफ अरुणा ने बताई रेसिपी

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं पनीर की 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, हर किसी को आएंगी पसंद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola