गर्मियों में ट्राई करें ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया बनाने का तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Mar 2026 6:45 AM
गिलास से ड्रिंक पीती हुई एक महिला (AI Image)
Ayurvedic Drinks For Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना एक बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स के बजाय आप घर पर ही टेस्टी ड्रिंक्स बना सकते हैं. आप घर पर ही आसानी से आयुर्वेदिक ड्रिंक बना सकते हैं.
Ayurvedic Drinks For Summer: गर्मियों के मौसम में ठंडा ड्रिंक पीते ही रिफ्रेशिंग फील होता है. अगर आप भी गर्मियों में अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 5 ऐसे आयुर्वेदिक ड्रिंक के बारे में जान सकते हैं. इन ड्रिंक्स के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट @shweta_shah_nutritionist पर एक पोस्ट में बताया है.
कच्चे आम का डाइजेस्टिव कूलर
सामग्री
- उबला हुआ कच्चा आम का पल्प- 3 बड़े चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
- काला नमक- चुटकी भर
- पुदीना के पत्ते- 6-7
- पानी- 1 गिलास
कैसे तैयार करें?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप पहले कच्चे आम के पल्प को पानी में अच्छी तरह से मिला लें.
अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक को डाल दें. फिर आप इसमें पुदीना कि पत्तियों को क्रश करके डाल दें. सब चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें. इसे ठंडा करके सर्व करें.
धनिया- खस का कूलिंग ड्रिंक
सामग्री
- धनिया के बीज- 1 टेबलस्पून
- खस की जड़- चुटकी भर
- मिश्री- 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
- पानी- 1 गिलास
कैसे तैयार करें?
धनिया और खस का शरबत बनाने के लिए आप धनिया के बीज और खस की जड़ को रात भर पानी में भिगो दें. अगले दिन इस पानी को छान लें. इसमें आप चाहें तो रॉक शुगर यानी निश्री को डालकर मिक्स कर लें. इसे हल्का ठंडा इसे सर्व करें.
गन्ना-अदरक डाइजेस्टिव ड्रिंक
सामग्री
- ताजा गन्ने का रस- 1 गिलास
- ताजा अदरक का रस- आधा टीस्पून
- नींबू का रस- आधा टीस्पून
- काली मिर्च- चुटकी भर
कैसे तैयार करें?
आप गन्ने और अदरक का इस्तेमाल करके डाइजेस्टिव ड्रिंक बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप गन्ने के रस में अदरक, नींबू और काली मिर्च मिला लें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इस ड्रिंक को तुरंत परोसें.
बेल-पुदीना डाइजेस्टिव कूलर
सामग्री
- पके हुए बेल का पल्प- 3 टेबलस्पून
- पुदीना की पत्तियां- 7-8
- भुना जीरा पाउडर- एक चौथाई टीस्पून
- सेंधा नमक- चुटकी भर
- पानी- 1 गिलास
कैसे तैयार करें?
बेल पुदीना का शरबत बनाने के लिए आप बेल का पल्प पानी में मसलकर छान लें. पुदीना की पत्तियों को हल्का क्रश करके मिश्रण में मिला दें. इसके बाद आप भुना जीरा पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें और ठंडा परोसें.
सौंफ-गुलाब कूलिंग ड्रिंक
सामग्री
सौंफ के बीज- 1 टेबलस्पून
सूखे गुलाब के फूल- 1 टेबलस्पून
मिश्री पाउडर- 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
इलायची पाउडर- चुटकी भर
पानी- 1 गिलास
कैसे तैयार करें?
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप सौंफ और गुलाब के फूल को रात भर पानी में भिगो दें. फिर अगले दिन पानी छान लें. इसके बाद मिश्री पाउडर और इलायची पाउडर मिला दें इस ड्रिंक को आप हल्का ठंडा परोसें.
यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










