बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक और मॉडर्न नाम? ये 30 एवरग्रीन चॉइस कभी नहीं होंगी आउट ऑफ ट्रेंड

Updated:
विज्ञापन

माता-पिता की गोद में बैठी उनकी बेटी AI image

Evergreen Baby Girl Names: बेटी के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए बेहद खास पल होता है. अगर आप भी अपनी नन्हीं परी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो सुनने में प्यारा, बोलने में आसान, मॉडर्न और हमेशा ट्रेंड में बना रहे, तो यहां 3 अक्षरों वाले 30 खूबसूरत एवरग्रीन नाम और उनके सुंदर अर्थ आपकी तलाश आसान कर देंगे.

विज्ञापन

Evergreen Baby Girl Names: घर में जब एक बेटी का जन्म होता है, तो चारों तरफ जश्न का माहौल बन जाता है. इस नन्हीं सी जान के घर पर आते ही पूरे घर और परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है और सभी जश्न की तैयारियों में जुट जाते हैं. सभी इस बच्ची से इतना प्यार करने लगते हैं कि इसकी हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखना शुरू कर देते हैं, ताकि इसे कोई भी परेशानी न हो. बेटी के आने से घर में खुशियां जितनी बढ़ती हैं, माता-पिता की जिम्मेदारियां भी उतनी ही बढ़ जाती हैं. इनमें से एक अहम जिम्मेदारी है, इस नन्हीं सी जान के लिए एक खूबसूरत नाम का चुनाव करना. आज के इस दौर में माता-पिता अपनी बेटी के लिए एक ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो सुंदर और सार्थक होने के साथ-साथ मॉडर्न भी हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपकी बेटी के लिए तीन अक्षरों वाले नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. इन नामों की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बोलने में बहुत ही आसान हैं, आसानी से याद हो जाते हैं और साथ ही लंबे समय तक फ्रेश फील होते हैं. तो चलिए आपकी प्यारी गुड़िया के लिए 3 अक्षरों वाले 30 ऐसे एवरग्रीन नामों की लिस्ट देखते हैं जो उसकी पर्सनालिटी को एक नई पहचान देंगे.

विज्ञापन
evergreen baby girl names list
evergreen baby girl names list

आपकी बेटी के लिए एवरग्रीन नाम और उनके सुंदर अर्थ

  1. अनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई अंत न हो या ईश्वर का उपहार.
  2. शनाया: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या बहुत प्यारी.
  3. कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण, यूनिक और बेहद खूबसूरत.
  4. इनाया: इस नाम का अर्थ होता है सहानुभूति, भगवान की दया या कृपा.
  5. मायरा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय, अद्भुत या ईश्वर की दी हुई.
  6. अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है दुनिया में सबसे अनोखी, जिसके जैसा कोई न हो.
  7. सायरा: इस नाम का अर्थ होता है उड़ती हुई चिड़िया या राजकुमारी.
  8. अनाइशा: इस नाम का अर्थ होता है विशेष, जो जीवन में कभी दुखी न हो.
  9. त्विशा: इस नाम का अर्थ होता है चमक, प्रकाश या देवी लक्ष्मी का तेज.
  10. निहारिका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदें या तारों का समूह.
  11. शार्वी: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा, रात, बेहद शांत और सुंदर.
  12. आरना: यह देवी लक्ष्मी का ही एक सुंदर और नया नाम है.
  13. वेदिका: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान की वेदी या चेतना.
  14. अंशिका: इस नाम का अर्थ होता है किसी का हिस्सा, माता-पिता का अंश.
  15. ओशिन: इस नाम का अर्थ होता है महासागर, विशाल और गंभीर.
  16. मिहिका: इस नाम का अर्थ होता है कोहरे की खूबसूरत बूंद या ओस.
  17. अविका: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की किरणें, पृथ्वी, बहुत मजबूत व्यक्तित्व.
  18. आराध्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जाए या पूजनीय.
  19. झरना: इस नाम का अर्थ होता है बहता हुआ पानी, ताजगी और जीवंतता.
  20. नित्या: इस नाम का अर्थ होता है शाश्वत, जो हमेशा रहे.
  21. तविशी: इस नाम का अर्थ होता है साहस, शक्ति और देवी दुर्गा का रूप.
  22. सानवी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी, जिनका दिल बहुत बड़ा हो.
  23. ऋषिका: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान की खोज करने वाली या पवित्र.
  24. अविशी: इस नाम का अर्थ होता है असीमित शक्ति, जो किसी से न डरे.
  25. काव्यांजलि: इस नाम का अर्थ होता है कविता की तरह सुंदर.
  26. ध्रुवी: इस नाम का अर्थ होता है ध्रुव तारा या जो अडिग और चमकता हुआ हो.
  27. वंशिका: इस नाम का अर्थ होता है बांसुरी या जो हर जगह मिठास घोले.
  28. मन्नत: इस नाम का अर्थ होता है दिल की मुराद या ईश्वर से मांगी गई दुआ.
  29. इराज्ञा: इसका अर्थ होता है बुद्धि की रानी या बेहद समझदार लड़की.
  30. निवासा: इस नाम का अर्थ होता है रहने का स्थान या जहां सुकून मिले.

ये भी पढ़ें: आपके घर के चिराग के लिए 3 अक्षरों वाले 30 एवरग्रीन नाम, बोलने में आसान और अर्थ भी हैं बेहद खास

ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola