15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

2023 Festival and weekends Holiday List: नए साल में कब-कब ऑफिस से ले सकते हैं लंबी छुट्टी, देखें लिस्ट

2023 Festival Holiday List: 2023 के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई. नए साल में नए प्लान के साथ आप आगे बढ़ें इसके लिए आपको ये जानना जरूरी है कि आने वाले साल में कब-कब कौन से त्योहार मनाए जाएंगे.

2023 Festival Holiday List: 2023 के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई. नए साल में नए प्लान के साथ आप आगे बढ़ें इसके लिए आपको ये जानना जरूरी है कि आने वाले साल में कब-कब कौन से त्योहार मनाए जाएंगे. यहां 2023 में लंबे सप्ताहांत की पूरी सूची है जो आपको नए साल में अपनी छुट्टियों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करेगी.

साल 2023 में कई जगहों की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए ये लेख बेहद मददगार साबित होगी, क्योंकि मार्च, अप्रैल और अगस्त में पांच से छह दिन की छुट्टियां हो रही है. इसके अलावा, यदि आप बेहतर योजना बनाते हैं, तो आप 2023 में लगभग 18 छुट्टियों की योजना बना सकते हैं. देखें ये पूरी खबर…

जनवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 31 दिसंबर, शनिवार: नए साल के पहले की शाम

1 जनवरी, रविवार: नववर्ष दिवस

अगर आप 30 दिसंबर दिन शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपको तीन दिन की छुट्टी मिलती है. इसे आगे बढ़ाने के लिए आप 2 जनवरी सोमवार को दिन की छुट्टी लेकर भी इस अवकाश को बढ़ा सकते हैं.

2) 14 जनवरी, शनिवार: लोहड़ी, मकर संक्रांति

15 जनवरी, रविवारः पोंगल

चार दिन की छुट्टी के लिए 13 जनवरी (शुक्रवार) और 16 जनवरी (सोमवार) को छुट्टी लें.

3) 26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस

28 जनवरी, शनिवार

29 जनवरी, रविवार

चार दिन की छुट्टी के लिए 27 जनवरी, शुक्रवार को छुट्टी लें

फरवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 18 फरवरी, शनिवार: महाशिवरात्रि

19 फरवरी, रविवार

17 फरवरी, शुक्रवार को छुट्टी का दिन लें

मार्च 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 8 मार्च, बुधवारः होली

11 मार्च, शनिवार

12 मार्च, रविवार

आप 9 मार्च दिन गुरुवार और 10 मार्च, शुक्रवार को पांच दिन की छुट्टी ले सकते हैं.

अप्रैल 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 4 अप्रैल, मंगलवार: महावीर जयंती

7 अप्रैल, शुक्रवारः गुड फ्राइडे

8 अप्रैल, शनिवार

9 अप्रैल, रविवार

छह दिन की लंबी छुट्टी के लिए 5 अप्रैल, बुधवार और 6 अप्रैल, गुरुवार को छुट्टी लें

मई 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 5 मई, शुक्रवार: बुद्ध पूर्णिमा

6 मई, शनिवार

7 मई, रविवार

जून और जुलाई 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 17 जून, शनिवार

18 जून, रविवार

20 जून, मंगलवार: रथ यात्रा (प्रतिबंधित अवकाश)

चार दिनों के लिए छुट्टी बढ़ाने के लिए 19 जून दिन सोमवार को अपनी छुट्टी लें

2) 29 जून, गुरुवार: बकरीद ईद

1 जुलाई, शनिवार

2 जुलाई, रविवार

30 जून, शुक्रवार को अपनी छुट्टी लें.

अगस्त 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 12 अगस्त, शनिवार

13 अगस्त, रविवार

15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त, बुधवारः पारसी नववर्ष (प्रतिबंधित अवकाश)

14 अगस्त दिन सोमवार को पांच दिन की छुट्टी लें सकेंगे.

2) 26 अगस्त, शनिवार

27 अगस्त, रविवार

29 अगस्त, मंगलवारः ओणम (प्रतिबंधित अवकाश)

30 अगस्त, बुधवार: रक्षा बंधन

पांच दिनों की छुट्टी के लिए आप 28 अगस्त, सोमवार को छुट्टी ले सकते हैं.

सितंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (प्रतिबंधित अवकाश)

9 सितंबर, शनिवार

10 सितंबर, रविवार

8 सितंबर दिन सोमवार को छुट्टी लेकर आप चार दिन की लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं.

2) 16 सितंबर, शनिवार

17 सितंबर, रविवार

19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी (प्रतिबंधित अवकाश)

18 सितंबर दिन सोमवार को छुट्टी लेकर चार दिन की छुट्टी लें सकेंगे.

अक्टूबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 30 सितंबर, शनिवार

1 अक्टूबर, रविवार

2 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती

2) 21 अक्टूबर, शनिवार

22 अक्टूबर, रविवार

24 अक्टूबर, मंगलवार : दशहरा

23 अक्टूबर दिन सोमवार को छुट्टी लेकर अपनी छुट्टी बढ़ा सकते हैं.

नवंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 11 नवंबर, शनिवार

12 नवंबर, रविवारः दिवाली

13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (प्रतिबंधित अवकाश)

2) 25 नवंबर, शनिवार

26 नवंबर, रविवार

27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती

दिसंबर 2023 में लॉन्ग वीकेंड

1) 23 दिसंबर, शनिवार

24 दिसंबर, रविवार

25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस

लंबे सप्ताहांत का आनंद लेने के लिए आप 22 दिसंबर, शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं

Bimla Kumari
Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel