ePaper

15 Minute Glow Face Pack: घर पर बनाएं यह सीक्रेट फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Updated at : 04 Mar 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Steam Facial

Steam Facial

15 Minute Glow Face Pack : तो चलिए जानते हैं इस जादुई फेस पैक को बनाने का तरीका.

विज्ञापन

15 Minute Glow Face Pack: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्लर जाने का समय निकालना मुश्किल हो जाता है. लेकिन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा चमकदार और स्वस्थ दिखे.तो क्या हो अगर आपको पार्लर जैसा निखार सिर्फ 15 मिनट में घर पर ही मिल जाए. आज हम आपको एक ऐसे सीक्रेट फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और 15 मिनट में पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं. यह फेस पैक न केवल आपकी त्वचा को तुरंत ग्लो देगा बल्कि इसे स्वस्थ और चमकदार भी बनाएगा.

जरूरी सामग्री

  • मक्के का आटा – 2 चम्मच
  • दही – 2 चम्मच
  • शहद – 2 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी – 1 चम्मच
  • गुलाब जल – 1 चम्मच

फेस पैक बनाने की विधि

  • एक कटोरी लें और उसमें मुल्तानी मिट्टी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह अच्छे से मिश्रित हो जाए.
  • 5 मिनट बाद कटोरी में मक्के का आटा, गुलाब जल और शहद डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें.
  • आपका कॉर्न फ्लोर फेस पैक तैयार है.
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 से 15 मिनट तक सूखने दें.
  • समय पूरा होने पर नॉर्मल पानी या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
  • आपकी त्वचा पहले ही साफ और चमकदार हो जाएगी और इसके असर से आप हैरान रह जाएंगी.

Also Read : Skin Care Tips: अब सांवली स्किन को कहें अलविदा, अपनायें यह ट्रिक्स और पाएं दमकता चेहरा

शहद के फायदे

कॉर्न फ्लोर फेस पैक लगाने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा में निखार देखने को मिलेगा. इस नुस्खे में शहद का इस्तेमाल इसलिए किया गया है क्योंकि मक्के का आटा अतिरिक्त तेल सोखने में मदद करता है जबकि शहद त्वचा को जरूरी नमी प्रदान करता है. साथ ही शहद झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है. यह नुस्खा आपके चेहरे को साफ और पोषित करने का भी काम करेगा.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola