Lakhisarai: बरियारपुर से हार्डकोर नक्सली सुनील मंडल गिरफ्तार, पीरीबाजार थाने में ही दर्ज हैं 10 मामले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2022 2:57 PM
Lakhisarai: पीरीबाजार पुलिस ने सोमवार को बरियारपुर गांव से देवेंद्र मंडल के पुत्र हार्डकोर नक्सली सुनील मंडल को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.
Lakhisarai: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र की पीरीबाजार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को बरियारपुर गांव से देवेंद्र मंडल के पुत्र हार्डकोर नक्सली सुनील मंडल को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सुनील मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया है. सुनील मंडल की गिरफ्तारी पीरीबाजार पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है.
Also Read: Munger: सरकारी गाड़ी में शराब का सेवन करते हैं सीओ साहब, नशे में धुत होकर पत्नी के साथ करते हैं मारपीट !
सुनील मंडल के खिलाफ पीरीबाजार थाने में ही कुल 10 मामले दर्ज हैं. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बरियारपुर से एक नक्सली सुनील मंडल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पीरीबाजार थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि साल 2021 में हुए पीरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में प्रमोद कोड़ा नामक नक्सली मारा गया था. उस नक्सली दस्ते में सुनील मंडल शामिल था.
Also Read: Banka: शराब पीते लोगों का वीडियो वायरल, रजौन प्रखंड मुख्यालय के सरकारी भवन में पार्टी करने का दावा
नक्सली सुनील मंडल कई मामलों में वांछित था. पुलिस को सुनील मंडल की तलाश काफी समय से थी. साल 2021 के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में उसके खिलाफ पीरीबाजार थाने में कांड संख्या 163/21 के तहत मामला दर्ज है. इसके अलावा सुनील मंडल के खिलाफ पीरीबाजार थाने में ही करीब दस मामले दर्ज हैं.
Also Read: Madhepura: जाप नेता से बाइक छीनने में असफल होने पर हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली
इनमें साल 2012 में कांड संख्या 19, साल 2016 में कांड संख्या 17, साल 2016 में कांड संख्या 18, साल 2018 में कांड संख्या 06, साल 2017 में कांड संख्या 108, साल 2018 में कांड संख्या 110, साल 2019 में कांड संख्या 83 और कांड संख्या 115 , साल 2021 में कांड संख्या 162 और कांड संख्या 163 दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










