Kanpur News: कानपुर के मरीजों के लिए अच्छी खबर, सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में 15 जून से शुरू होगा इलाज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2022 10:19 AM

विज्ञापन

कानपुर के जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में 15 जून से इलाज शुरू होने जा रहा है. फिलहाल, हैलट के स्टॉफ को ट्रांसफर करके पीजीआई में सिर्फ ओपीडी को शुरू किया जाएगा. हैलट अस्पताल में चल रही सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी अब पीजीआई में चलेगी.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई को 15 जून से शुरू करने की तैयारी है. प्राचार्य ने गर्मी की छुट्टियों से लौटने के बाद कवायद तेज कर दी है. फिलहाल, हैलट के स्टॉफ को ट्रांसफर करके पीजीआई में सिर्फ ओपीडी को शुरू किया जाएगा. हैलट अस्पताल में चल रही सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी अब पीजीआई में चलेगी.

हालांकि, हैलट में स्टॉफ का संकट गहरा गया है, लेकिन स्टाफ नर्सों को वैकल्पिक तौर पर तैनात किया जा रहा है. फिलहाल, वहां पर न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, नेफ्रोलॉजी और पीडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी चलेगी.

एक रुपए में ही बनेगा पर्चा

जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में मरीजों को दिखाने के लिए एक रुपये का पर्चा बनेगा. और मरीजों को अभी हैलट में ही भर्ती किया जाएगा. हैलट के ओपीडी ब्लाक में चल रही सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी बंद कर दी जाएगी. इससे खाली चैम्बरों में ओपीडी चलाने का प्लान किया जाएगा.

60 विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधन ने इस अस्पताल में 60 विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात करने के लिए कहा है. कथित तौर पर, 240-बेड वाले मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक को लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

कलर डॉप्लर समेत कई हाईटेक मशीनें लगी

जांच को विस्तृत करने के लिए इस अस्पताल में रीढ़, मस्तिष्क और तंत्रिकाओं की केंद्रित रेडियोलॉजिकल जांच की जाएगी. इस विभाग के लिए आधुनिक सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन और ईसीजी मशीन मंगवाई जा चुकी हैं. इसके अतिरिक्त, इस नए अस्पताल के लिए कलर डॉप्लर और हाईटेक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खरीदी जा चुकी हैं.

रिपोर्ट: आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola