ePaper

झारखंड में गर्मी छुट्टी में भी छात्रों को मिलेगा मध्याह्न भोजन

Updated at : 29 Apr 2020 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में गर्मी छुट्टी में भी छात्रों को मिलेगा मध्याह्न भोजन

रांची : देशभर के सरकारी स्कूलों के बच्चों को इस वर्ष गर्मी की छुट्टी (summer vacation ) में भी मध्याह्न भोजन (mid-day meal ) मिलेगा. भारत सरकार ने इसके लिए 957 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी. झारखंड की ओर से कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, शिक्षा सचिव एपी सिंह शामिल हुए.

Also Read: Jharkhand Live Update : झारखंड में Coronavirus positive हुए 105, रांची जिले में सर्वाधिक 77 कोरोना संक्रमित

बच्चों तक किताबों की पहुंच सुनिश्चित करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यों को बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के लिए राज्यों के स्वीकृत बजट की पांच फीसदी राशि फिलहाल प्रति माह दी जायेगी. अप्रैल के लिए राशि राज्यों को आवंटित कर दी गयी है. राज्य इस बात को सुनिश्चित करें कि बच्चों तक किताब पहुंच जाये. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप किताब वितरण सुनिश्चित किया जाये. सरकारी स्कूलों के बच्चों को मध्याह्न भोजन की तरह किताब भी घर तक पहुंचायी जा सकती है. इसके साथ ही निजी विद्यालयों के बच्चों को भी किताब मिले, यह सुनिश्चित किया जाये.

Also Read: झारखंड के निजी स्कूलों में तीन माह तक फीस लेने पर लगी रोक, शिक्षा मंत्री ने दिया ये निर्देश
लॉकडाउन में 31 लाख बच्चों को मिला एमडीएम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लॉकडाउन की अवधि में स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन के वितरण की जानकारी ली. देश के अधिकतर राज्यों ने जहां लॉकडाउन में एमडीएम के चावल का वितरण ठीक से नहीं हो पाने की बात कही, वहीं बताया गया कि झारखंड में लगभग शत-प्रतिशत बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया गया है. राज्य की ओर से केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि झारखंड में लॉकडाउन के दौरान 31 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया गया है.

Also Read: Research on coronavirus in Jharkhand : कोरोना वायरस पर रिसर्च करेगा रांची विश्वविद्यालय
राज्य में 15 जून से खुलेंगे विद्यालय

विद्यालय बंद होने के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी गयी. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य में 15 जून से विद्यालय खोलने की तैयारी है. पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए शनिवार को फुल डे विद्यालय चलाया जायेगा. इसके अलावा विद्यालय संचालन अवधि भी दो घंटे बढ़ायी जायेगी.

Also Read: पलामू में शौच के लिए रात को घर से निकली छात्रा, सुबह पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola