Explainer: Tata Motors के जमशेदपुर प्लांट में 1 नवंबर को ब्लॉक क्लोजर, 2 को खुलेगा, क्या है ब्लॉक क्लोजर
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 29 Oct 2022 7:02 PM
एक नवंबर मंगलवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. कंपनी दो दिन बाद 2 नवंबर बुधवार को खुलेगी. इस संबंध में शनिवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. . दो नवंबर मंगलवार से आम दिनों की तरह कंपनी में कामकाज होगा.
Jharkhand News: टाटा मोटर्स (Tata Motors) जमशेदपुर प्लांट में 30 अक्टूबर रविवार को कामकाज होगा. रविवार को कामकाज के बदले कर्मचारियों को 31 अक्टूबर सोमवार को अवकाश दिया गया है, जबकि एक नवंबर मंगलवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. कंपनी दो दिन बाद 2 नवंबर बुधवार को खुलेगी. इस संबंध में शनिवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच 31 जुलाई 2017 के साथ हुए समझौते के अनुसार प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट में 1 नवंबर 2022 को ब्लॉक क्लोजर करने का निर्णय लिया गया है. दो नवंबर मंगलवार से आम दिनों की तरह कंपनी में कामकाज होगा. कर्मचारी अपने समय से ड्यूटी पर योगदान देंगे.
ब्लॉक क्लोजर के दौरान 50 प्रतिशत कटेगा वेतन
ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटेगा. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनका वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. ब्लॉक क्लोजर के लिए सभी शर्तें पहले की तरह लागू होंगी. जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दौरान काम करने की आवश्यकता होगी, एक अलग नोटिस संबंधित विभाग प्रमुख की ओर से नोटिस जारी कर बुलाया जायेगा. उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा. वह दिन कर्मचारियों के अवकाश में चला जायेगा. ब्लॉक क्लोजर से पहले और बाद के दिन की अवधि के लिए कोई छुट्टी मंजूर नहीं की जायेगी. कंपनी प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना फैक्ट्री इंस्पेक्टर, सर्कल 1, जमशेदपुर, उप श्रमायुक्त जमशेदपुर और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्री को भी दी गयी है.
रविवार को खुले रहेंगे प्लांट
टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में 30 अक्टूबर रविवार को कामकाज होगा. टाटा मोटर्स का जनरल ऑफिस भी रविवार को आम दिनों की तरह खुला रहेगा, जबकि सोमवार को साप्ताहिक छुट्टी के तौर पर टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में कामकाज नहीं होगा. 30 अक्टूबर रविवार की शाम को लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. 31 अक्टूबर को सुबह में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इसको देखते हुए 31 अक्टूबर को छुट्टी होने का लाभ दोनों ही कंपनी के कर्मचारियों को छठ पूजा के दौरान मिलेगा.
रिपोर्ट : अशोक झा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










