ePaper

जमशेदपुर में नक्शा विचलन का खेल जारी, 12 साल से अवैध निर्माण पर सिर्फ नोटिस और सीलिंग की हो रही फाॅर्मेलिटी

Updated at : 09 May 2023 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में नक्शा विचलन का खेल जारी, 12 साल से अवैध निर्माण पर सिर्फ नोटिस और सीलिंग की हो रही फाॅर्मेलिटी

जमशेदपुर में नक्शा विचलन का खेल जारी है. कार्रवाई के नाम पर भवन मालिकों को नोटिस और सीलिंग की गयी और कुछ दिनों के बाद सील खुल गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर शहर में सालों-साल से नक्शा विचलन का खेल चल रहा है. 2011 में हाइकोर्ट के आदेश के बाद 12 सालों तक कई अधिकारी आये और चले गये, लेकिन अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी रहा. इस दौरान जिम्मदारों की नींद नहीं खुली. बेसमेंट के पार्किंग एरिया का व्यावसायिक उपयोग होता रहा. कार्रवाई के नाम पर भवन मालिकों को नोटिस और सीलिंग की गयी और कुछ दिनों के बाद सील खुल गये. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इतनों सालों से चल रहे नक्शा विचलन और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हुई और इन अधिकारियों ने क्यों नहीं कार्रवाई की. ऐसे अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी. अभी भी जिला प्रशासन और जेएनएसी का नक्शा विचलन व अतिक्रमण विरोधी दस्ता भी खानापूर्ति में लगा हुआ है.

जेएनएसी में कब कौन विशेष पदाधिकारी

नाम कब से कब तक

  • गोसाई उरांव 16/09/2002 से 11/10/ 2002

  • सुरेश कुमार दुधानी 11/10/ 2002 से 04/01/2005

  • रतन कुमार गुप्ता 04/01/2005 से 18/02/ 2005

  • जगदीश प्रसाद यादव 18/02/ 2005 से 07/04/2006

  • सुनील कुमार सिंह 07/04/2006 से 15/05/2009

  • सुनील कुमार 16/05/2009 से 12/06/2010

  • जगदीश प्रसाद यादव 12/06/2010 से 16/05/2011

  • रवींद्रनाथ द्विवेदी 16/05/2011 से 03/12/ 2013

  • दीपक सहाय 04/12/2013 से 27/06/2017

  • प्रभात कुमार 27/06/2017 से 05/10/2017

  • संजय कुमार 05/10/2017 से 07/09/2018

  • कृष्ण कुमार 07/09/2018 से 01/ 08/ 2022

  • संजय कुमार 01/ 08/ 2022 से अब तक

जमशेदपुर में कब कौन रहे डीसी

  • नाम कब से कब तक

  • निधि खरे 14/11/1999 से 05/09/2000

  • ब्रजेश महरोत्रा 05/09/2000 से 27/11/2000

  • शैलेश कुमार सिंह 27/11/2000 से 15/01/2002

  • निधि खरे 15/01/2002 से 07/12/2003

  • सुनील कुमार वर्णवाल 07/12/2003 से 15/04/2005

  • डॉ नितिन कुलकर्णी 15/04/2005 से 11/05/2008

  • रवींद्र कुमार अग्रवाल 11/05/2008 से 13/07/2010

  • हिमानी पांडेय 13/07/2010 से 02/06/2013

  • डॉ अमिताभ कौशल 02/06/2013 से 24/06/2016

  • अमित कुमार 24/06/2016 से 30/06/2019

  • रविशंकर शुक्ला 30/06/2019 से 15/07/2020

  • सूरज कुमार 15/07/2020 से 28/02/2022

  • विजया जाधव 28/02/2022 से अब तक

19 अपार्टमेंट के बेसमेंट से गोदाम-दुकान हटाने का आदेश

जमशेदपुर. होटल, मॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग के लिए छोड़ी गयी जगह को बिल्डरों और भवन मालिकों ने दुकान और गोदाम बनाकर ऊंची कीमतों पर बेच दिया. पांच से 10 लाख रुपये में दुकान और गोदाम के लिए बेसमेंट की जमीन बेची गयी. हाइकोर्ट की फटकार के बाद 2011 में सील किये गये भवनों की जेएनएसी जांच कर रही है. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में साकची और बिष्टुपुर में विभिन्न भवनों की जांच सोमवार को गयी. इसमें कई भवनों के बेसमेंट एवं पार्किंग का उपयोग व्यावसायिक रूप से करते पाया गया.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर में नक्शा विचलन कर अवैध निर्माण पर मांगी स्टेटस रिपोर्ट, 11 मई को अगली सुनवाई
बेसमेंट में निर्माण की सूचना दें, करेंगे कार्रवाई : उपायुक्त

उपायुक्त विजया जाधव ने अवैध निर्माण और नक्शा विचलन कर किये जाने वाले किसी भी निर्माण पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिये हैं. डीसी ने अपील की है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में स्वीकृत नक्शा विचलन कर निर्माण व्यावसायिक उपयोग की सूचना उन्हें दें. सूचना एसडीओ या उपायुक्त कार्यालय को दे सकते हैं. सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola