IRCTC/Indian Railways News : टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर डिवीजन में सात पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रेलवे बोर्ड ने दी हरी झंडी, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Jan 2021 9:16 AM
IRCTC/Indian Railways News, Jharkhand News, जमशेदपुर : करीब 10 माह बाद टाटा स्टेशन से दो व टाटा स्टेशन होकर एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है. दक्षिण पूर्व (दपू) रेलवे जोन मुख्यालय से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर डिवीजन में सात समेत दपू रेलवे में आठ पैसेंजर ट्रेन चलेगी. इसमें टाटा-बड़बिल-टाटा मेमू ट्रेनों का परिचालन पहली फरवरी से जबकि शेष सभी मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 2 फरवरी 2021 से होगा.

चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम विजय कुमार साहू ने हर सेक्शन में एक-एक पैसेंजर मेमू ट्रेन के परिचालन के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में एक प्रस्ताव भेजा था, जो कोरोना अनलॉक में पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के रूप में परिचालन शुरू किया जायेगा. टाटानगर स्टेशन और चक्रधरपुर डिवीजन में पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
इन ट्रेनों का होगा परिचालन
1.टाटा बड़बिल टाटा मेमू
2. टाटा चक्रधरपुर टाटा मेमू
3.खड़गपुर टाटा खड़गपुर
4. सीकेपी गोमो सीकेपी मेमू
5.सीकेपी राउरकेला सीकेपी
6. राउरकेला सीकेपी राउरकेला
7. वीरमित्रापुर बरसुवा वीरमित्रापुर
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए