Coronavirus Vaccine Update : कोरोना टीकाकरण को लेकर तैयारी, जमशेदपुर के एमजीएम में टीका लेने वाले 10 लोगों से बात करेंगे प्रधानमंत्री
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jan 2021 11:42 AM
coronavirus vaccine, Jamshedpur Coronavirus Vaccine News, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 16 जनवरी को हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में टू वे कम्युनिकेशन सेंटर खोला जायेगा. इसके पहले इस सेंटर में एमजीएम अस्पताल परिसर में स्थित कोरोना जांच केंद्र में खोलने की योजना थी, लेकिन डीसी के निरीक्षण के दौरान वहां कई प्रकार की कमी मिली. जगह कम होने के कारण कोरोना वैक्सीन के लिए बने नियम का पालन नहीं हो सकता था. इस कारण एमजीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां खोलने का निर्णय लिया गया. इसमें वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री 10 लोगों से बात करेंगे. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए सभी का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके लिए मंगलवार रात 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
Corona Vaccine Update, Jamshedpur Coronavirus Vaccine News, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 16 जनवरी को हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में टू वे कम्युनिकेशन सेंटर खोला जायेगा. इसके पहले इस सेंटर में एमजीएम अस्पताल परिसर में स्थित कोरोना जांच केंद्र में खोलने की योजना थी, लेकिन डीसी के निरीक्षण के दौरान वहां कई प्रकार की कमी मिली. जगह कम होने के कारण कोरोना वैक्सीन के लिए बने नियम का पालन नहीं हो सकता था. इस कारण एमजीएम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां खोलने का निर्णय लिया गया. इसमें वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री 10 लोगों से बात करेंगे. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए सभी का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके लिए मंगलवार रात 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
Jamshedpur Coronavirus Vaccine Update: झारखंड के दो जिला रांची व जमशेदपुर का इसके लिए चयन किया गया है. इसकी भी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही सदर अस्पताल, बिरसानगर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टीएमएच के साथ पोटका, पटमदा, बहरागोड़ा व घाटशिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन वैक्सीनेशन के लिए किया गया. इस कार्यक्रम का देशभर में वेब कास्ट से सीधा प्रसारण होगा. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयनित आठ केंद्रों पर भी एलइडी स्क्रीन लगायी जायेगी, ताकि सभी लोग प्रधानमंत्री को सीधा सुन सकें. डीसी ने जिला कुष्ठ विभाग परिसर में बन रहे रीजनल वैक्सीन स्टोर को भी देखा. उसे भी तैयार करने का निर्देश दिया.
जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए सभी का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा. इसके लिए मंगलवार रात 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस बीच अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, आगे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए काफी परेशानी होगी. पूरे जिले में लगभग 15 हजार स्वास्थ्य कर्मी हैं. अभी तक छह हजार ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, फ्रंट लाइन वर्करों के रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी है. उसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन भी बंद हो जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










